विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में दीपावली की रात राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में मारी गोली, पटाखे छुड़ाने को लेकर हुआ था विवाद

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 10:43 PM (IST)

दीपावली की रात बागपत के गोपालपुर खड़ाना गांव में पटाखे छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ ...और पढ़ें

गोपालपुर खड़ाना गांव में झगडे के बाद मौजूद पुलिसकर्मी

गोपालपुर खड़ाना गांव में झगडे के बाद मौजूद पुलिसकर्मी

HighLights

  1. राष्ट्रपति के अंगरक्षक को दीपावली पर गोली लगी।

  2. पटाखे छुड़ाने के विवाद में सिर में लगी गोली।

  3. पुलिस ने आरोपियों धीरज और मोनू को नामजद किया।

संवाद सूत्र, बागपत। दीपावली की रात गोपालपुर खड़ाना गांव में पटाखे छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक पर फायर झोंक दिया, जिससे वह सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मारपीट में उनका भाई और दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर सीओ और एएसपी ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना है।

रविवार की रात लगभग 9:15 बजे जनकराज के बेटे विनीत, सौरभ और मिंटू घर के सामने पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान गांव का ही धीरज पुत्र इंद्रपाल वहां से गुजर रहा था।

पटाखे छुड़ाने को लेकर लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर धीरज ने तमंचा निकालकर कई राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली सौरभ के सिर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

82004567

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे भी चले। धीरज के भाई ने विनीत पर लाठी-डंडों से हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने मोनू उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र इंद्रपाल के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपित फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

स्वजन ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बड़ौत भिजवाया, जहां से सौरभ की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सौरभ राष्ट्रपति के अंगरक्षक है और दीपावली पर घर छुट्टी आए हुए थे।

सीओ अंशु जैन और एएसपी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आरोपितों की तलाश में दबिश देने और मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। जनकराज की तहरीर पर धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र इंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस घटना की जांच कर रही है कि इस घटना में और कितने आरोपित शामिल रहे हैं। उधर, घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सौरभ गोली लगने से घायल हुआ है। धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित धीरज के खिलाफ वर्ष 2015 में आर्म्स एक्ट मुकदमा दर्ज है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- 16 लाख की आबादी के लि‍ए स्वास्थ्य विभाग के पास सि‍र्फ एक रेडियोलॉजिस्ट, बागपत में मरीजों को हो रही परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।