विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयन्त चौधरी को कृषि मंत्री बनाए सरकार, नरेश टिकैत ने की सरकार से मांग; पुराने वाहनों को जब्त करने का किया विरोध  

By Naveen Chikara Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 28 Sep 2026 01:35 PM (IST)

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जयन्त चौधरी को कृषि मंत्री बनाने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने पुराने ...और पढ़ें

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत 

HighLights

  1. देशखाप चौधरी का स्वास्थ्य जानने बड़ौत में उनके आवास पर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष।

  2. मुजफ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष ने युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान।

संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत)। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार जयन्त चौधरी को कृषि मंत्री बनाए तभी वह किसानों की समस्याओं का समाधान कर सकेंगें। वहीं पुराने वाहनों को जब्त किए जाने के मामले में लोगों को एक होकर विरोध करने को कहा।

रविवार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत रविवार को देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह का हाल जानने उनके आवास पर पहुंचे। वहां पत्रकार वार्ता उन्होंने कहा कि सरकार को जयन्त चौधरी को कृषि मंत्री बना देना चाहिए, जिससे व किसानों की समस्याओं का समाधान करा सके।

बागपत में एआरटीओ द्वारा पुरानी बाइक एवं अन्य वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि गरीब आदमी एक से डेढ़ लाख रुपये की कीमत की नई बाइक खरीद सकते। पुरानी बाइक लेकर वह जैसे तैसे अपना काम चला रहे थे।

बागपत में दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त किया जा रहा है, जोकि गरीब किसानों मजदूरों के साथ अन्याय है। सरकार की कार्य शैली से समाज का हर वर्ग परेशान है। फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS दिव्यांशु पटेल, जिन्हें बतौर जिलाधिकारी मिली पहली पोस्टिंग; बागपत की DM अस्मिता लाल का तबादला

नशे से दूर होकर पढ़ाई और खेलों पर ध्यान दें युवा: नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर: जाट महासभा मुजफ्फरनगर की ओर से 140 मेधावियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। श्रीराम कालेज के सभागार में रविवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि तेज गति से वाहन चलाकर युवा हादसों में जान गंवा रहे हैं। ऐसा करके वह अपना और परिवार का नाश कर रहे हैं। नशे से दूर रहकर युवा पढ़ाई और खेलों पर ध्यान दें। 

यह भी पढ़ें- गजब! बजट में मिले 5 रुपये खर्च न करने पर ग्राम सचिव की उड़ी नींद, अफसरों ने नोटिस जारी कर मांगा 'हिसाब-किताब'

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि युवा पीढ़ी को सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तेज वाहन चलाकर युवा अपने माता-पिता की उम्मीदों को कुचलने का काम न करें। सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ किसी एक कौशल में दक्ष होने की अपील की।

यह भी पढ़ें- IAS के पिता का स्कूटर और ADO की बाइक जब्त, बागपत में परिवहन विभाग का एक्शन; 43 वाहन जब्त कर स्क्रैप सेंटर भेजे

जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी पूंजी युवा पीढ़ी है। प्रयास है कि युवाओं को शिक्षा, संस्कार, खेल और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेने के अवसर दिए जाए। संचालन जयवीर सिंह ने किया।