विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baghpat: होटल में LLB छात्रा से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने पीटा, बिना आइडी के दिया कमरा

By Kapil KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 11 Sep 2023 11:02 AM (IST)

Baghpat News In Hindi Today होटल में एलएलबी की छात्रा से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास। चचेरे भाई ...और पढ़ें

एलएलबी छात्रा से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने पकड़कर पीटा, बगैर आइडी के दिया कमरा
एलएलबी छात्रा से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने पकड़कर पीटा, बगैर आइडी के दिया कमरा

HighLights

  1. आरोपित युवक को गाड़ी में डालकर ले गए गांव, गोशाला में बंधक बनाया
  2. कार में लिफ्ट देकर छात्रा को होटल में लेकर गया था युवक

बागपत, जागरण संवादददाता। बागपत के एक होटल में एलएलबी की छात्रा से मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छात्रा के चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा के स्वजन आरोपित युवक को कार में डालकर गांव में ले गए। वहां गोशाला में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की।

पुलिस युवक को गोशाला से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से तनाव की स्थिति बनी है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपित युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

सामान लेने बागपत पहुंची थी छात्रा

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा रविवार दोपहर सामान खरीदने के लिए बागपत आई थी। वह बाजार से सामान खरीदकर घर जाने के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर यात्री वाहन का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि इंटर कालेज में सहपाठी रहा पड़ोसी गांव का मुस्लिम युवक कार से छात्रा के पास पहुंचा। उसे गांव में छोड़ने के बहाने कार में लिफ्ट देकर शहर के स्टार लाइट गेस्ट हाउस में ले गया।

Read Also: UP School Closed: स्कूल बंद; मूसलाधार बारिश के अलर्ट से इन जनपदों में स्कूलों की छुट्टी, डीएम के आदेश जारी

युवक ने की छात्रा से मारपीट

आरोपित ने होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की। एक दुकानदार ने छात्रा के भाई को मोबाइल से काल करके घटना की जानकारी दे दी। छात्रा के चचेरे भाई ने होटल में पहुंचकर घटना का विरोध किया तो आरोपित युवक ने चाकू से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। छात्रा का दुपट्टे से गला घोंटकर मारने का प्रयास किया।

Read Also: Shamli News: धर्मशाला में लेकर आया पत्नी, फिर आधी रात को छोड़कर फरार हो गया शिक्षक पति, किराया भी नहीं दिया

भीड़ ने युवक को पीटा

किसी तरह छात्रा की जान बची। थोड़ी देर बाद ही भीड़ इकट्ठी हो गई। छात्रा के स्वजन कार में डालकर आरोपित युवक को गांव में ले गए। वहां गोशाला में ले जाकर बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। 

दोनों पक्षाें में तनाव

वहीं, घटना से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक सत्यवीर सिंह ठाकुर, कपिल शर्मा, राजू चौहान, राजीव राजपूत आदि ने भी पुलिस से आरोपित युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

होटल में बगैर आइडी के दिया कमरा, होगी कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि होटल में बगैर आइडी के युवक को कमरा दिया गया। इस मामले में होटल संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।