बागपत में इकोनॉमिक कॉरिडोर पर हादसा: पिकअप ने कैंटर को मारी टक्कर, दो की मौत
बागपत में गांगनौली कट के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से लदी ...और पढ़ें
-1794633915585_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बागपत में गांगनौली कट के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।
ट्रांसफार्मर से लदी पिकअप ने खड़े कैंटर को टक्कर मारी।
हादसे में कैंटर चालक और पिकअप सवार दो की मौत।
जागरण संवाददाता, बागपत। भीषण सड़क हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांगनौली कट के पास ट्रांसफार्मर से लदी बोलेरो पिकअप ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक और पिकअप सवार एक बुजुर्ग की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली से देहरादून की ओर एक कैंटर जा रहा था। कैंटर के अगले टायर में पंक्चर हो गया था। इसके चलते चालक ने गांगनौली कट के पास कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान दिल्ली से देहरादून की ओर ही ट्रांसफार्मर लेकर जा रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप पीछे से कैंटर में जा भिड़ी।
पंक्चर होने पर सड़क किनारे खड़ा था कैंटर
आशंका है कि पिकअप चालक विकास को तड़के झपकी आ गई, जिससे वह सड़क किनारे खड़े कैंटर को देख नहीं पाया और तेज गति से उसमें टक्कर मार दी। हादसे में 52 वर्षीय कैंटर चालक दिनेश राघव निवासी बदरपुर, दक्षिणी दिल्ली और पिकअप में सवार 60 वर्षीय यादराम निवासी जयपुर, राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बचाया नहीं जा सका। यादराम पिकअप चालक विकास के पिता थे। हादसे में विकास की हालत ठीक बताई गई है।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी का मेरठ दौरा आज: पूर्व सैनिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 15 वीर नारियों का होगा सम्मान
सीओ अंशु जैन ने बताया कि कारिडोर पर हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। क्षतिग्रस्त वालों को कारिडोर से हटवा दिया गया है। हादसे की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है।