विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में मेट्रो सिटी की तर्ज पर बनेगी स्मार्ट टाउनशिप, 12 हेक्टेयर जमीन और खरीदेगा प्रशासन

By Zaheer Hasan Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 08 Oct 2026 05:31 PM (IST)

डीएम दिव्यांशु पटेल ने बताया कि बागपत को मेट्रो सिटी की तर्ज पर बड़ी स्मार्ट टाउनशिप मिलेगी, जिसके लिए 12 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन खरीदी जाएगी।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. डीएम बोले- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की थीम पर विकास कार्यों को मिलेगा बढ़ावा।

  2. जन शिकायतों का निस्तारण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को बताया प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, बागपत। डीएम दिव्यांशु पटेल ने कहा कि छपरौली में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना संबंधी कार्रवाई के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। हरियाखेड़ा में ईशा फाउंडेशन के योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए भूमि संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया।  

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की थीम के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अग्रवाल मंडी टटीरी में स्मार्ट टाउनशिप के लिए जो सात हेक्टेयर जमीन खरीदी गई है, उसके पास ही 12 हेक्टेयर जमीन और खरीदी जाएगी, ताकि मेट्रो सिटी की तर्ज पर जिले को अच्छी और बड़ी स्मार्ट टाउनशिप मिल सके।

ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाने के उद्देश्य से बागपत महोत्सव आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की। डीएम ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण फोकस रहेगा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS दिव्यांशु पटेल, जिन्हें बतौर जिलाधिकारी मिली पहली पोस्टिंग; बागपत की DM अस्मिता लाल का तबादला

अधिकारियों को प्रातः 10 बजे से अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहने के विशेष निर्देश दिए हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की बात कही। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव कुमार राय, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- राजकुमार@100: जानी! हम नहीं चाहते हमारी जवानी बीमार पड़े... 'जवान राजकुमार' वेद थापर ने साझा किए एक्टर के अनसुने किस्से

आइएमए के अध्यक्ष बने डा. सुखपाल, सचिव डा. आनंद

बड़ौत : शहर के सेंट्रम होटल में मंगलवार देर शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी डा. जगमोहन गोयल की मौजूदगी में चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया।

बैठक में डा. आरपी कटियार को संरक्षक बनाया गया। वहीं डा. सुखपाल सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। डा. अरविंद कुमार और डा. पुष्पा वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। डा. आनंद तोमर को सचिव, जबकि डा. अभिनव तोमर और डा. आशीष तोमर को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। डा. राकेश जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।