विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल में ही भिड़ गए प्रधानाध्यापक और प्रधान, शिक्षक बोले- प्रधान ने मुझे पीटा; डीएम के दरबार में पहुंचा मामला

Published: Sun, 18 Aug 2024 03:14 PM (IST)

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विकास मलिक राजकुमार शर्मा पवन कुमार आदि ने घटना की निंदा करते हुए प्रधान ...और पढ़ें

दोनों पक्षों ने तहसील दिवस में अपना-अपना पक्ष रखा
दोनों पक्षों ने तहसील दिवस में अपना-अपना पक्ष रखा

जागरण संवाददाता, बड़ौत। ट्योढ़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक लोगों के साथ तहसील दिवस में डीएम से मिले और अपना-अपना पक्ष रखा। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिक्षक बोले- स्कूल में घुसकर मुझे पीटा

प्राथमिक विद्यालय, ट्योढ़ी के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार का आरोप है कि शुक्रवार सुबह लगभग 11.20 बजे वह अपने कार्यालय में सहायक अध्यापिका अनुराधा शर्मा से कुछ बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान सचिन शर्मा तीन-चार लोगों के साथ विद्यालय पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर देने के अलावा एसपी से भी कार्रवाई की मांग की थी।

डीएम ने जांच के दिए आदेश

शनिवार को प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान अपने-अपने पक्ष के लोगों के साथ बागपत तहसील दिवस में पहुंचे और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने लिखित में अपना-अपना पक्ष रखा।

डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, प्रधान सचिन शर्मा का कहना है कि प्रधानाध्यापक का विद्यालय के अध्यापकों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। अध्यापकों के अनुराेध पर वह तीन-चार बुजुर्ग लोगों के साथ विद्यालय में गए थे वहां प्रधानाध्यापक ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। मारपीट नही हुई है।

यह भी पढ़ें : Free Bus Service: यूपी रोडवेज की ओर से पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा, फ्री में कर सकेंगे यात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।