विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Free Bus Service: यूपी रोडवेज की ओर से पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा, फ्री में कर सकेंगे यात्रा

Published: Sat, 17 Aug 2024 09:49 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रक्षाबंधन पर माताओं और बहनों के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा तो थी ...और पढ़ें

रोडवेज बसों में करेंगे फ्री यात्रा करेंगे यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी
रोडवेज बसों में करेंगे फ्री यात्रा करेंगे यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी

HighLights

  1. अभ्यर्थी रोडवेज बसों में करेंगे निश्शुल्क यात्रा
  2. परिवहन निगम ने अपने स्तर पर बढ़ाई सुरक्षा
  3. कर्मचारियों का अवकाश निरस्त

संवाद सहयोगी, वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए निगम की ओर से निश्शुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी को आवेदन पत्र की एक कॉपी बस के परिचालक के पास जमा करनी होगी।

23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान आम यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

परिचालन से जुड़े लोगों के अवकाश कैंसल

निगम में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, परिचालन से जुड़े लोगों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की बसें परीक्षार्थियों को निश्शुल्क यात्रा कराएंंगी। इसके लिए अभ्यर्थी कोे अपने प्रवेश पत्र की छाया प्रति परिचालक को उपलब्ध करानी होगी।

प्रदेश सरकार ने सभी महिलाओं को दी मुफ्त बस सेवा

बताया कि महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए निश्शुल्क यात्रा कर सकते हैं। जिस तरह प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर समस्त माताओं एवं बहनों को निश्शुल्क सेवा प्रदान की है।

उसी तरह पुलिस की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा दी जाएगी। 22 से 26 अगस्त और फिर 29 अगस्त से एक सितम्बर तक निगम की बसों में अभ्यर्थी निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Free Bus Service: बहनों के लिए खुशखबरी! रक्षाबंधन पर चलेंगी 39 अतिरिक्त बसें, नहीं लगेगा किराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।