विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'55 बरस के हो गए युवराज, पर समझदारी नहीं आई'; ब्रजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:52 PM (IST)

बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में ब्रजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 55 साल ...और पढ़ें

बागपत में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद ठा. बृज भूषण शरण सिंह

बागपत में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद ठा. बृज भूषण शरण सिंह

HighLights

  1. राहुल गांधी पर साधा निशाना, समझदारी पर सवाल।

  2. राजपूत समाज को एकजुट रहने, सबको साथ लेने की सलाह।

  3. 'काकरोच जनता पार्टी' को विदेशी फंडिंग का आरोप।

जागरण संवाददाता, बागपत। क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राजपूत समाज सभी को साथ लेकर चलता है। काकरोच जनता पार्टी को विदेशी फंडिंग हो रही, इसलिए आंदोलन चल रहा है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना करारा तंज कसा कि 55 बरस के हो गए युवराज लेकिन समझदारी विकसित नहीं होने से वे विपक्ष की भूमिका ढंग से नहीं निभा पा रहे।

रविवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज बागपत के मैदान में मीतली गांव के प्रयाग राणा व बागपत के विकास चौहान द्वारा आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में ब्रजभूषण शरण सिंह ने रामायण, हनुमान चालीसा व गोस्वामी तुलसी दास की चौपाइयों से राजपूत समाज को उनका इतिहास एवं पिछड़ने के कारण को समझाया। हमें अपने अंदर की कमियां खोजनी है, पड़ोसियों की नहीं। हमें अपने ऐसे चार दोस्त बनाने हैं, जो दूसरे समाज से हों। राजपूत समाज सबको साथ लेकर चलता है। हमें महाराणा प्रताप की तलवार बनाने, वाले, घोड़ों का चारा खिलाने वाले के भी जयकारे लगाने चाहिए।

हमारा इतिहास महर्षि वाल्मीकि, वेदव्यास जी तथा गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा जो अमर हो गए। जब महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता ठाकरे ने उत्तर भारतीय श्रमिकाें को पिटवाया, तब हमनें कार्रवाई को मांग की थी। वाई-प्लस सुरक्षा लेकर सोशल मीडिया पर गाली गलौज कर जातियों को भिड़ाने का काम करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने नाम लिए बिना राहुल गांधी पर निशाना साधा कि वे 55 बरस के हो गए पर समझदारी विकसित नहीं हुई। अगर वो सही से विपक्ष की भूमिका निभाते तो देश और ज्यादा प्रगति करता। विपक्ष का नेता ऐसा हो गए जैसे कोई बंदर नाच रहा हो, कभी इस डाल पर कभी उस डाल पर।

1952 में मेरे दादा कांग्रेस से विधायक थे, इसलिए मैं इस पार्टी में नहीं हूं, पर सहानुभूति रखता हूं। कॉकरोच जनता पार्टी को विदेश से फंडिंग हो रही है। यूजीसी न था, न है और न कभी आएगा। ग्लोबल पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज सिंह रायल ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजक प्रयाग राणा, विकास चौहान, गन्ना विकास समिति के सभापति ठा. प्रदीप सिंह, अक्षय चौहान, अंकुश चौहान, राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष सुनील चौहान, राजेश चौहान, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।

पूर्व सांसद का हरीश चौधरी ने किया स्वागत

पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का हेलीकॉप्टर से भाजपा नेता हरीश चौधरी के फार्महाउस पर उतरा। हरीश चौधरी ने उनका चांदी की राम-लक्ष्मण-सीता की मूर्ति भेंट कर अभिनंदन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, गौरव चौधरी, योगेंद्र प्रधान, हरीश बली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बागपत में खूनी संघर्ष: रास्ते पर खड़े होने को लेकर भिड़े दो गांव के लोग, गोलीबारी और पथराव में 16 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।