विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में खूनी संघर्ष: रास्ते पर खड़े होने को लेकर भिड़े दो गांव के लोग, गोलीबारी और पथराव में 16 घायल

By Rajeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 31 Oct 2026 06:30 PM (IST)

Baghpat News: बागपत के खेड़ा इस्लामपुर और सुल्तानपुर हटाना गांवों में ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें 16 लोग घायल हो गए।

बड़ौत सीएचसी में घायल रविता को लेकर आते स्वजन। जागरण

बड़ौत सीएचसी में घायल रविता को लेकर आते स्वजन। जागरण

HighLights

  1. गली में खड़े युवक से हटने को कहा तो दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद।

  2. 16 में से आठ घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। बीच रास्ते में खड़े होने पर शुरू हुए विवाद को लेकर हुई कहासुनी और गाली-गलौज ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें खेड़ा इस्लामपुर और सुल्तानपुर हटाना गांव के कश्यप समाज के लोग आपस में भिड़ गए।

देखते ही देखते जमकर पथराव और धारदार हथियार चले। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवती समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। 16 में से आठ लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। इनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

खेड़ा इस्लामपुर और सुल्तानपुर हटाना गांव मिले हुए हैं। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे सुल्तानपुर हटाना गांव का रहने वाला राजकुमार खेत से ट्रैक्टर में गोभी भरकर घर आ रहा था। खेड़ा इस्लामपुर गांव में आजाद का बेटा छोटू गली में खड़ा था। राजकुमार ने छोटू से हटने के लिए कहा तो इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

छोटू का आरोप है कि राजकुमार ने उसके पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और मारपीट भी की। जबकि राजकुमार का कहना है कि आजाद पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। दोनों अलग-अलग गांव के हैं, लेकिन दोनों पक्षों के घरों में करीब सौ मीटर के आसपास की दूरी है। शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के लोग घरों से निकल आए।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। राजकुमार का आरोप है कि आजाद पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव, धारदार हथियारों से हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उसके अलावा उसका बेटा हरवीर, बेटी ज्योति एवं रविता, पत्नी रिमी, हरबीर पुत्र रामपाल, विक्रम पुत्र चांदू, सोनू पुत्र लखमी, बिल्लू और उसकी पत्नी रूबी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें 50 वर्षीय हरबीर के सीने और 22 वर्षीय रविता की कमर में गोली लगी बताई जाती है। जबकि आजाद पक्ष के आजाद और उसकी पत्नी मुनेश, शांति पत्नी अतरा, टिंकू पुत्र सीताराम, गोली व उसका भाई मन्नू पुत्र प्रकाश भी चोटिल हो गए।

उधर, राजकुमार पक्ष के घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। जिला अस्पताल रेफर हुए आठ घायलों का हालचाल जानने के बाद एसपी पुणेंदू और एएसपी प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर शांति व्यवस्था बनाने की हिदायत दी।

एसपी ने बताया कि खेड़ा इस्लामपुर गांव में गली में खड़े छोटू को ट्रैक्टर ट्राली लग जाने के बाद दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। फायरिंग में हरबीर घायल हुआ है जबकि कई और लोगों को चोटें आई है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।