यूपी के इस जिले में दशहरा पर नहीं जलाया जाता है रावण, गांव पहुंचने के बाद दशकंधर के साथ शक्ति ने जाने से क्यों कर दिया था मना?
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ऐसा गांव है जहां दशहरा पर रावण दहन नहीं किया जाता है। ग्रामीणों ...और पढ़ें
-1791900295530_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
बागपत के बड़गांव में नहीं होता रावण दहन।
रावण ने अपनी शक्ति किसान को सौंपी थी।
शक्ति के रुकने पर बना मनसा देवी मंदिर।
अभिनव त्रिपाठी, बागपत। पूरे देश सहित उत्तर प्रदेश में भी दशहरा पर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए लोग रावण के पुतले जलाते हैं। साल 2026 में दशहरा (विजयादशमी) 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। जगह-जगह पर रावण के पुतले जलाए जाएंगे, वहीं यूपी के बागपत जिले में एक ऐसा गांव है जहां पर कभी रावण दहन नहीं होता है।
बागपत जिले में बड़गांव के लोगों का मानना है कि हिमालय में शक्ति पाने के बाद रावण ने इस गांव में एक किसान को वह शक्ति सौंप दी थी और उसे खो दिया था, इसलिए गांव वाले यह त्योहार नहीं मनाते।
क्या है पौराणिक मान्यता?
इसे लेकर मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि वो लोग पीढ़ियों से रावण से जुड़ी एक कहानी सुनते आ रहे हैं। माना जाता है कि उसने शक्ति पाने के लिए हिमालय में कई सालों तक तपस्या की थी। कई सालों की गहरी तपस्या के बाद रावण को शक्ति मिली और पहाड़ों से लौटते समय वह इस गांव से गुजरा।
शक्ति का जाने से इनकार
रावण को बताया गया था कि शक्ति उसके पास तभी रहेगी जब वह उसे जमीन पर नहीं रखेगा। जब रावण गांव में पहुंचा तो उसे कहीं जाना था तो उसने वह शक्ति एक किसान को सौंप दी। लेकिन किसान उस शक्ति का भार नहीं सह सका, इसलिए उसने उसे जमीन पर रख दिया। इसके बाद शक्ति ने रावण के साथ आगे जाने से इनकार कर दिया।
बनवाया गया है मंदिर
इसलिए, उसने उसी जगह पर देवी मनसा देवी का मंदिर बनवाया जहां वह आज भी मौजूद है। ग्रामीणों के मुताबिक दूर-दूर से भक्त मनसा देवी मंदिर में पूजा करने आते हैं। जब देशभर में विजयादशमी के दिन या जब रामलीला होती है और रावण के पुतले जलाए जाते हैं, तब हमारा गांव ऐसे किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेता है।
कब है दहशरा
हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक दशहरा का विशेष महत्व है। हर साल आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दिन रावण का दहन किया जाता है। इस साल दशहरा का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
