बागपत में हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से खेत में लगी आग, जलकर राख हुई तीन बीघा गन्ने की फसल
दाहा में बिजली के तार टूटने से एक किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। बिजली विभाग ने ...और पढ़ें
-1794284769800_m.webp)
संवाद सूत्र, दाहा। भड़ल निवासी किसान राजीव पुत्र ईश्वर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह उसके खेत में हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी तीन बीघा पौधा गन्ना फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों ने इसकी सूचना निरपुडा बिजली घर पर भी दी।
पीड़ित किसान ने बताया कि पहले भी इसी तरह फसल जल गई थी। वहीं इस संबंध में अवर अभियंता निरपुडा संतोष कुमार ने बताया कि इंसुलेटर टूटने से चिंगारी गिरकर किसान का नुकसान हुआ है। इंसुलेटर बदलवाया गया है जबकि मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।