विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिसकर्मियों की फिटनेस होगी शानदार, नहीं निकलेगी तोंद, पुलिस लाइन में दो करोड़ से तैयार हो रहा जिम

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:46 PM (IST)

बागपत पुलिस लाइन में दो करोड़ की लागत से अत्याधुनिक जिम का निर्माण हो रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बागपत पुलिस लाइन में दो करोड़ का जिम।

  2. पुलिसकर्मियों की तोंद और तनाव होगा कम।

  3. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में होगा सुधार।

कपिल कुमार, बागपत। पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अनियमित जीवनशैली से पुलिसवालों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं आम हो रही हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की कम उम्र में तोंद निकल जाती है। इस समस्या से उन्हें काफी हद तक निजात मिलने जा रही है। रिजर्व पुलिस लाइन में दो करोड़ रुपये की लागत से जिम का निर्माण कराया जा रहा है, जहां पुलिसकर्मी पसीना बहाकर अपनी फिटनेस को बेहतर बनाएंगे।

पुलिसकर्मियों को लंबी ड्यूटी करनी पड़ती है। काम का दबाव रहता है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका पता रिजर्व पुलिस लाइन में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में चलता है। कोई पुलिसकर्मी मधुमेह बीमारी से तो कोई उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से पीड़ित है।

लंबे समय तक बैठना, व्यायाम न करना, तनाव, अपर्याप्त नींद के कारण पुलिसवालों की तोंद निकल जाती है। यह न केवल फिटनेस बिगाड़ती है। डायबिटीज, हृदय रोग, फैटी लिवर, कमर और जोड़ों के दर्द आदि बीमारी हो सकती है।

रिजर्व पुलिस लाइन में जिम बनने से पुलिसवालों को बहुत फायदा होगा। एक्सरसाइज करने के लिए कहीं दूर जिम में नहीं जाना पड़ेगा, समय और धन की बचत होगी।

अवसाद से ग्रस्त होकर कर रहे खुदकुशी

हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह राजपूत ने पिछले दिनों अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था। जिसमें बताया था कि पुलिसकर्मी अवसाद से ग्रस्त हो रहे हैं। हाल में कई पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की है। पुलिस रेगुलेशन एक्ट के उल्लंघन में हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया था।

रिजर्व पुलिस लाइन में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से जिम का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पुलिसकर्मियों की फिटनेस में सुधार होगा।

-प्रवीण सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक

जिम में वेट ट्रेनिंग कर व्यक्ति द्वारा शरीर की ताकत को बढ़ाया जाता है। शरीर के जिस अंग की ताकत बढ़ानी होती है, उसकी ही एक्सरसाइज करनी पड़ती है। रिजर्व पुलिस लाइन में जिम का निर्माण होने से पुलिसकर्मियों को बहुत लाभ मिलेगा। थोड़ा समय निकालकर वेट ट्रेनिंग कर शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ्य रह सकेंगे। साथ ही अपने बढ़े हुए पेट को कंट्रोल कर सकते हैं।

-दीपक चंद मौर्य, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा, डीजे कॉलेज बड़ौत

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचेगी यूपी पुलिस, शामली में एसपी के निर्देश पर अभियान शुरू

यह भी पढ़ें- बदायूं की प्राची का पहले ही प्रयास में हरियाणा लोक सेवा आयोग में हुआ चयन, भाई भी यूपी पुलिस में बना सब-इंस्पेक्टर