बदायूं की प्राची का पहले ही प्रयास में हरियाणा लोक सेवा आयोग में हुआ चयन, भाई भी यूपी पुलिस में बना सब-इंस्पेक्टर
बदायूं के सुरैनी पापड़ी गांव की प्राची यादव ने पहले ही प्रयास में हरियाणा लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल की है।

प्राची यादव
HighLights
प्राची यादव का हरियाणा लोक सेवा आयोग में चयन।
पहले ही प्रयास में मिली यह बड़ी सफलता।
चचेरे भाई सोमेश यादव भी यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक।
संवाद सूत्र, बदायूं। ग्राम सुरैनी पापड़ी निवासी स्वर्गीय सियाराम सिंह यादव के परिवार में दो युवाओं की सरकारी सेवा में चयन की उपलब्धि से खुशी का माहौल है।
उनके छोटे बेटे सुरेश पाल सिंह यादव, जो सिविल इंजीनियर हैं, की पुत्री प्राची यादव का हरियाणा लोक सेवा आयोग में चयन हुआ है।
खास बात यह है कि प्राची ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इससे पूर्व उनके बड़े बेटे हरिपाल सिंह यादव के छोटे बेटे सोमेश यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक गोपनीय के पद पर चयन हुआ था। दोनों की उपलब्धियों से गांव में हर्ष का माहौल है। परिवार और ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
