विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति की हत्या करा प्रेमी को भी छोड़ा, फिर तीसरे युवक से कर लिया निकाह; पुलिस के हत्थे चढ़ी इनामी पत्नी

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:27 PM (IST)

ईंट भट्ठा कर्मचारी रियासत की हत्या के 11 माह बाद उसकी इनामी पत्नी साइना को गिरफ्तार किया गया है।

बागपत कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार की 25 हजार की इनामी आरोपित महिला। सौ. पुलिस विभाग

बागपत कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार की 25 हजार की इनामी आरोपित महिला। सौ. पुलिस विभाग

HighLights

  1. पति की हत्या में 11 माह बाद इनामी पत्नी गिरफ्तार।

  2. हत्या के बाद पत्नी ने प्रेमी को छोड़ दूसरा निकाह किया।

  3. पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने चाकू से दिल पर वार किया।

जागरण संवाददाता, बागपत। ईंट भट्ठा कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने 11 माह बाद 25 हजार रुपये की इनामी पत्नी को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद उसने हत्यारोपित प्रेमी को भी छोड़ दिया। उसने एक अन्य युवक से निकाह किया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। महिला के हत्यारोपित प्रेमी ने तीन दिन पूर्व अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

यह है पूरा मामला

जनपद हापुड़ के ग्राम भटियाना निवासी रियासत अपने परिवार के साथ बागपत के मोहल्ला केतीपुरा की नई बस्ती में रहकर ईंट भट्ठे पर कार्य करते थे। पुलिस के मुताबिक रियासत की पत्नी साईन उर्फ साइना का पड़ोस के युवक सारिम उर्फ कटा से प्रेम प्रसंग चल गया था। इसका रियासत विरोध करते थे। रास्ते से हटाने के लिए सारिम ने साईन के साथ मिलकर रियासत की हत्या की योजना बनाई थी।

सारिम ने अपने मोहल्ले के ही साथी कलीम उर्फ कल्लू और साईन के साथ मिलकर 23 नवंबर 2025 की शाम घर पर ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रियासत की हत्या कर दी थी। उनके भाई शमशेर ने बागपत कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विवेचक एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी इंसपेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित साईन उर्फ साइना को शनिवार शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बागपत में एक होटल के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में साईना ने जानकारी दी कि उसने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से दूसरा निकाह कर लिया है। वह दोनों एक साथ रह रहे थे। इससे स्पष्ट है कि साईना ने अपने हत्यारोपित प्रेमी सारिम से भी किनारा कर लिया है। सारिम ने साईना को पाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।

आरोपित साईना को रविवार को अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपित सारिम ने 22 अक्टूबर को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इससे पहले आरोपित कलीम गिरफ्तार किया जा चुका है।

महिला ने पकड़े थे पैर, प्रेमी ने दिल में घोंपा था चाकू

इंसपेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि विवेचना में सामने आया है कि घटना के समय रियासत के हाथ कलीम और पैर साईना ने पकड़े थे, जबकि सारिम ने उनके दिल में चाकू घोंपा था।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: 'इंसाफ' के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी सिंगर की पत्नी सीमा

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में चुनावी रंजिश में दो लोगों की मौत के बाद हत्या के आठ और कातिलाना हमले के छह आरोपित दोषी करार