बागपत में गजब: 18 युवतियों ने दोबारा 'सात फेरे' लेने को किया आवेदन, सच सामने आने पर अफसर भी हैरान
बागपत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 18 विवाहित युवतियों ने सरकारी शगुन के लालच में दोबारा शादी के लिए आवेदन किया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह। जागरण आकाइव
बागपत में सरकारी शगुन के लालच में 18 विवाहित युवतियों का फर्जीवाड़ा उजागर
जहीर हसन, बागपत। सरकारी 'शगुन' के लालच में विवाहित 18 युवतियों ने दोबारा सात फेरे लेने को आवेदन किया, लेकिन अफसरों की पैनी नजर ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह फर्जीवाड़ा देख हर कोई हैरान रह गया। वहीं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को 44 बेटियों की राजसी ठाठ-बाट से शादी होगी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बागपत में 438 बेटियों की शादी पहले हो चुकी है, लेकिन बाकी 44 बेटियों का लक्ष्य बचा था जिनकी शादी अब 25 नवंबर को छपरौली ब्लाक में होगी। यह आयोजन सामूहिक विवाह समारोह तक सीमित न रहकर सामाजिक समरसता, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और उत्सव का संगम बनेगा। सरकारी कन्यादान से राजसी टाट-बांट से होने वाली इन बेटियों की शादी में शहनाई बजेगी तो अफसर बरातियों की मेजबानी करते दिखेंगे।
बैंडबाजे की धुन पर मधुर संगीत होगा तो बरातियों को लजीज व्यंजन मिलेंगे। पंडित जी फेरे तो और मौलवी निकाह की रस्म पूरी कराएंगे, तो अफसर विदाई में उपहार देकर बेटियों की डोली रवाना करेंगे। वहीं इस सामूहिक समारोह के आयोजन में सरकारी कन्यादान डकारने का भी प्रयास किया गया।
समाज कल्याण विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेटियों की शादी कराने के लिए आए आनलाइन आवेदनों की जांच कराई तो अफसर हैरान रह गए, क्योंकि उन 18 युवतियों के आवेदन भी अपलोड मिलने जो पहले से सुहागिनें हैं। जांच बाद आवेदन निरस्त कर दिए गए।
दरअसल, प्रत्येक सामूहिक विवाह योजना में एक लाख खर्च किए जाते हैं। इनमें 15 हजार रुपये विवाह समारोह तथा 64 हजार रुपये बेटी के खाते और 21 हजार रुपये का सामन दिया जाता है।
जांच में कई युवतियों के आवेदन पकड़ में आए जिनकी शादी पहले ही हो चुकी है। इनके आवेदन निरस्त कर दिए हैं। अब बुधवार को 44 बेटियों की शादी छपरौली ब्लाक परिसर में कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली।
-नीलम सिंह चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
यह भी पढ़ें- 'हमें अपनी फिल्म पर यकीन...',लक्ष्मण उतरेकर ने Eetha और 'मातृभूमि' के क्लैश पर कह दी ऐसी बात, किसकी होगी जीत?
यह भी पढ़ें- गुमला में रिश्तों का कत्ल: दो भाइयों पर अपनी पत्नियों की हत्या कर जंगल में शव दफनाने का आरोप, ऐसे हुआ पर्दाफाश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।