विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में अहेड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पकड़ेगा रफ्तार, 6 महीने बंद रहेगा बागपत-चमरावल रोड

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:00 AM (GMT+05:30)

बागपत में अहेड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ेगा, जिसके चलते बागपत-चमरावल रोड लगभग छह महीने के लिए बंद रहेगा।

अहेड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज का रुका हुआ कार्य शुरू कराने के लिए रूट डायवर्जन की प्लानिंग करते एएसपी प्रवीण सिंह चौहान।

अहेड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज का रुका हुआ कार्य शुरू कराने के लिए रूट डायवर्जन की प्लानिंग करते एएसपी प्रवीण सिंह चौहान। 

HighLights

  1. अहेड़ा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य अब पकड़ेगा रफ्तार।

  2. बागपत-चमरावल रोड छह महीने के लिए रहेगा बंद।

  3. यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन होगा।

जागरण संवाददाता, बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के ओवरब्रिज निर्माण के बाद अहैड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण स्पीड पकड़ेगा। करीब छह माह बागपत-चमरावल रोड पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने ओवरब्रिज स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग स्थित अहैड़ा फाटक पर करीब तीन वर्ष पूर्व ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। पिछले करीब 20 माह से कार्य पूरी तरह से बंद है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

रेलवे के अधिकारियों ने पुलिस से निर्माण करने से पहले एनओसी मांगी है, ताकि वाहनों का आवागमन न हो पाए। इसके बाद उम्मीद जगी है कि निर्माण कार्य में तेजी आएगी। मंगलवार को एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, बागपत सीओ डा. सुकन्या शर्मा ने निर्माण कार्य स्थल और बागपत-चमरावल रोड का जायजा लिया।

वैकल्पिक मार्गों की स्थिति, यातायात के संचालन और वाहन चालकों को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर यातायात प्रभारी निरीक्षण एनएस सिरोही से जानकारी ली गई। एएसपी का कहना है कि अहैड़ा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते बागपत-चमरावल रोड पर करीब छह माह वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बागपत की ओर से आने वाले भारी व कमर्शियल वाहनों को महिला थाना के निकट चौराहे से गुजारा जाएगा।

इसी तरह मुरादनगर की ओर से आने वाले वाहनों को ग्राम पांची चौराहे से गुजरा जाएगा। हल्के वाहन अहैड़ा व अन्य गांवों के रास्तों से अपने गंतव्य को जाएंगे। निर्माण को लेकर रेलवे के इंजीनियरों के साथ वार्ता की गई। रेलवे को जल्द ही एनओसी उपलब्ध कराकर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रेम विवाह के दस दिन बाद विवाद, पत्नी आभूषण लेकर मायके गई, बागपत में पति ने दर्ज कराया मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।