विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

162 टायर वाले 'बाहुबली' ट्रक के संचालन में लगा 15 लोगों का स्टाफ, 20 घंटे बाद एक्सप्रेस-वे पर मिली एंट्री

By Gaurav Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 10 Oct 2026 06:35 PM (GMT+05:30)

बागपत में हरिद्वार से हरियाणा जा रहे 162 टायरों वाले विशालकाय ट्रक को परमिट न होने के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल ...और पढ़ें

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा विशाल ट्रक। जागरण

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा विशाल ट्रक। जागरण

HighLights

  1. बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर विशाल ट्रक रोका।

  2. परमिट देने के बाद ट्रक को मिली आगे जाने की परमीशन।

संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत)। बेल्जियम से समुद्र मार्ग से चलकर ओड‍िशा के बंदरगाह से लखीमपुर खीरी जा रहा विशालकाय ट्रक पूर्वांचल के जिलों में कई दिनों से चर्चा का विषय बना है। 200 टन वजनी औद्योगिक बॉयलर लेकर चल रहे इस 308 पहियों वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक को महाबली ट्रक कहा जा रहा है। 

विशाल ट्रक देख लोग रह गए दंग, नाम दिया 'बाहुबली'

अब ऐसा नजारा वेस्ट यूपी के बागपत जिले में भी देखने को मिल रहा है। भारी भरकम टरबाइन लदा 162 टायरा ट्रक देखकर लोग दंग रहे गए। कई लोगों ने इसे बाहुबलि ट्रक कहना शुरू कर दिया।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भारी भरकम ट्रक दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडाेर से होकर मवीकलां में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर पहुंचा। यहां से करीब 50 मीटर चलने के बाद ट्रक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गया। यहां के टोल बूथ पर स्टाफ ने उसे रोक दिया और परमिट मांगा। उस समय ड्राइवर के पास परमिट नहीं था। 

ट्रक को किनारे खड़ा कर स्टाफ ने वहीं डेरा डाला 

ट्रक के रुकने के बाद स्टाफ ने ट्रक को किनारे खड़ा कर वहीं डेरा डाल लिया। ड्राइवर राजपाल ने बताया कि वह दो दिन पहले हरिद्वार से लदी न्यूक्लियर पावर प्लांट की टरबाइन लेकर रोहतक के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें- यूपी की सड़कों पर उतरा एक और 'महाट्रक', 162 पहियों पर लेकर चल रहा विशालकाय न्यूक्लियर टरबाइन

दो दिन में वह यहां तक पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर परमिट नहीं होने के कारण ट्रक को रोका गया है। टरबाइन लदे ट्रक में 162 टायर और 15 लोगों को स्टाफ है। बेहद कम गति से इस वाहन के चलने के कारण दो दिन लगे।

वहीं रात भर ट्रक टोल पर ही खड़ा रहा। एनएचएआई के नियमों को पूरा करने के बाद दिखाए गए कागजात (परमिट) के बाद ही ट्रक को शनिवार को सुबह करीब आठ बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एंट्री मिली। चालक ट्रक लेकर चला तो साथी पैदल ही ट्रक के साथ साथ हरियाणा की तरफ बढ़े।