विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाओं की खुली पोल, जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में उठा ले गए मरीज

Published: Mon, 18 Mar 2024 04:13 PM (IST)

यूपी के बदायूं में ज‍िला अस्‍पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। ...और पढ़ें

जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर ले जाता युवक।- जागरण
जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर ले जाता युवक।- जागरण

जागरण संवाददाता, बदायूं। जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी जिला अस्पताल के हालात नहीं सुधर रहे हैं। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ता है। सोमवार को जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला का इलाज कराने के लिए पहुंचे युवक को स्ट्रेचर तक नहीं मिल पाया। मजबूरी में वह अपनी गोठ में बैठाकर महिला को इमरजेंसी तक ले गया। इसका एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जिला अस्पताल की ओपीडी खत्म हो जाने के बाद दोपहर में दो बजे के करीब एक युवक अपने किसी बुजुर्ग स्वजन को उपचार कराने लाया था। महिला को इमरजेंसी में दिखाना था मगर महिला की हालत इतनी खराब थी कि वह चल पाने में असमर्थ थी।

गोद में उठाकर ले गए मरीज 

तभी युवक ने गेट के बाहर स्ट्रेचर को तलाश किया, लेक‍िन स्ट्रेचर नहीं मिल पाया। इसके बाद युवक अपनी गोद में बुजुर्ग महिला को बैठाकर ले जाने लगा। यह दृश्य अस्पताल में मौजूद स्टाफ और व्यक्तियों ने देखा मगर व्यवस्थाओं को कोसते हुए आंखें फेर ली। इसके बाद से अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर सवाल खड़े होने शुरू हो चुके हैं।

सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ वीड‍ियो

शाम तक इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले भी जिला अस्पताल में ऐसी अव्यवस्थाओं के नजारे देखने में आए हैं। डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही का मामला आए दिन सामने आता है। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डा. कप्तान सिंह से इस मामले को लेकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उनका फोन नंबर स्विच ऑफ आया।

यह भी पढ़ें: दसवीं की छात्रा ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

यह भी पढ़ें: Prayagraj News: बीएचयू से लापता डाक्टर का गंगा में मिला शव, तीन दिन पहले पुल पर बाइक हुई थी बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।