विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो साइकिल की राह मुश्किल करेंगे सपा विधायक, रोचक है कुनबा का पाला बदलना, पालिका अध्यक्ष पत्नी और बहन हुई भाजपाई

Published: Wed, 10 Apr 2024 08:41 PM (IST)

बदायूं सीट के मुकाबले पर अभी सपा और भाजपा के उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बिसौली विधानसभा से सपा ...और पढ़ें

साइकिल की राह मुश्किल करेंगे सपा विधायक
साइकिल की राह मुश्किल करेंगे सपा विधायक

जागरण संवाददाता, बदायूं। लोकसभा चुनाव में अब तक भाजपा और सपा के उम्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। जोड़-तोड़ की कोशिश दोनों दलों में की जा रही है।

भाजपा की केंद्र और प्रदेश दोनों जगह सरकार है, इसलिए विपक्षी दलों के लोगों को आसानी से तोड़कर अपनी तरफ मिला रही है। बिसौली से सपा विधायक अंदरखाने भगवा चोला पहन चुके हैं। इनका परिवार साइकिल की राह में मुश्किलें पैदा कर सकता है।

तीन दिन पहले बहन ने ली भाजपा की सदस्यता

बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू कहने को तो अभी सपा में हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान पाला बदल चुके हैं। अभी वह किसी के पक्ष में चुनाव प्रचार तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन अंदर से भाजपाई हो चुके हैं। तीन दिन पहले इनकी बहन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा और पत्नी बिल्सी की पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य ने लखनऊ में विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह परिवार बिसौली और बिल्सी दोनों क्षेत्रों में अपना दखल रखता है।

ये भी पढ़ेंः मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री रहे अब उनकी बहू के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, कैसा रहा है मंत्री जयवीर सिंह राजनीतिक सफर

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: यूपी के इस शहर में पहली बार रोड शाे करेंगे पीएम मोदी, इन लोकसभा सीटों को साधेंगे प्रधानमंत्री

बिल्सी से विधायक थे राजू

राजू लंबे समय से सपा से जुड़े रहे हैं, पहले यह बिल्सी से विधायक थे। वहीं से उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष बनी थीं। बाद में बिसौली सीट आरक्षित हो जाने के बाद वह बिसौली आ गए थे और यहां से विधायक चुने गए। इसलिए बिसौली विधानसभा क्षेत्र के साथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में भी इनकी पकड़ मानी जाती है। यह परिवार अभी तक किसी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नहीं निकला है। विधायक आशुतोष मौर्य का कहना है कि अभी लखनऊ में हैं, जल्द ही बदायूं आकर निर्णय लेंगे।