Budaun News: उझानी-दिल्ली हाईवे पर डंपर से टकराई रोडवेज बस, छह लोग गंभीर रूप से घायल
Budaun Accident बदायूं के उझानी-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने आगे चल रहे डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Thu, 15 Jun 2023 07:23 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2023 07:23 AM (IST)
बदायूं, जेएनएन। उझानी-दिल्ली हाइवे पर गुरुवार सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जिसमें छह लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें