विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं HPCL अधिकारी हत्याकांड: 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

Published: Tue, 14 Apr 2026 11:26 AM (IST)

आगरा के पास लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे सैजनी गांव में घेरा। खुद को घिरा देख उसने पुलिस ...और पढ़ें

बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया इनामी।

बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया इनामी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बदायूं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबी प्लांट में 12 मार्च को हुई दो अधिकारियों की हत्या की साजिश में शामिल 50 हजार का इनामी अभय प्रताप सिंह और उसके सगे भाई शिवम की लोकेशन आगरा के आसपास मिली थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह आगरा नहीं बल्कि अपने गांव में है।

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सैजनी में घेर लिया। खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपित को दोनो पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। एक सिपाही प्रशांत कुमार को भी हाथ में गोली लगी है।

12 मार्च को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट में हुई थी दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

12 मार्च को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद मुख्य आरोपित ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया था। बाद में तमंचा बरामदगी के लिए उसे ले गई थी। जहां उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उसके दो साथी धर्मेंद्र यादव और मुनेंद्र विक्रम को जेल भेजा गया। वहीं अजय के दो सगे भाई केशव और चंद्रशेखर ने सरेंडर कर दिया था।

हत्या की साजिश में शामिल था अभय प्रताप सिंह, मुख्य आरोपित का तहेरा भाई है अभय

पुलिस हत्या की साजिश में शामिल 50 हजार के ईनाम अभय प्रताप सिंह की तलाश में जुटी थी। सोमवार शाम को पुलिस को अभय और शिवम की लोकेशन आगरा में मिली। शिवम हत्या में नहीं बल्कि अन्य मामलों में आरोपित है। इसके बाद से पुलिस यहां से उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि वह अपने गांव सैजनी में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दोनों पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपित अभय पकड़ा गया है। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ-आगरा में पारा हाई; अब सताएगी भीषण गर्मी

यह भी पढ़ें- आशा भाेसले को हंसते हुए दी श्रद्धांजलि, आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर ने सिंगर का गलत नाम भी बोला