विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में दीपावली के बाद भी ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़, सीटों के लिए जूझते रहे यात्री

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:04 PM (IST)

दीपावली के बाद भी मथुरा में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ जारी है। सीटों के ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दीपावली के बाद भी मथुरा में यात्रियों की भारी भीड़।

  2. रेलवे और रोडवेज ने अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया।

  3. सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ-जीआरपी ने निगरानी की।

जागरण संवाददाता, मथुरा। दीपावली का पर्व बीतने के बाद भी यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों के जनरल कोच से लेकर रोडवेज बसों तक में यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल सकी। त्योहार के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे और परिवहन निगम ने अतिरिक्त ट्रेनों और बसों का संचालन जारी रखा।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से सोमवार को दिल्ली, नोएडा, आगरा, जयपुर और अलीगढ़ मार्ग पर लगातार बसें संचालित की गईं। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की भीड़ पूरी तरह कम होने तक अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहेगा। गोवर्धन और बरसाना मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक रही। गोवर्धन मार्ग पर करीब 50 बसों का संचालन किया गया। गोवर्धन पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंगलवार को भी इस मार्ग पर लगातार बसें चलाई जाएंगी।

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ का दबाव बना रहा। टिकट खिड़कियों और पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रेनों के जनरल कोच में जगह पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है।

सुरक्षा को लेकर सतर्क रहा रेलवे प्रशासन
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार निगरानी करते रहे। बम निरोधक दस्ता की टीम ने भी स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग की। प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों को रेलवे परिसर में ले जाने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। रेलवे और परिवहन निगम के अधिकारी यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें- 'बाबरी विध्वंस पर सोनिया रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं'; गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।