विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बाबरी विध्वंस पर सोनिया रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं'; गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर हमला

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:10 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर बाबरी विध्वंस पर रोने लेकिन कारसेवकों के लिए न रोने का आरोप ...और पढ़ें

गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस पर रोने पर सवाल उठाए

गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस पर रोने पर सवाल उठाए

HighLights

  1. गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस पर रोने पर सवाल उठाए

  2. कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गिरिराज सिंह ने

  3. खरगे के दिवाली बयान और अखिलेश यादव के रुख की भी आलोचना की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान फूट-फूटकर रोने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर चुनिंदा मामलों में चिंता जताने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बाबरी विध्वंस पर सोनिया गांधी रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं। कांग्रेस लगातार मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साक्षात्कार में कहा, 'उन्होंने सही कहा कि सोनिया गांधी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने और बाटला हाउस मुठभेड़ के दौरान रोई थीं।

लेकिन राम मंदिर आंदोलन के दौरान जब हिंसा हुई और कारसेवक मारे गए, तब वह उनके लिए नहीं रोईं। शायद इसलिए, क्योंकि यह मामला हिंदुओं से जुड़ा है।

गिरिराज सिंह ने सोनिया के रोने पर सवाल उठाए

केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी की नागरिकता पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि नागरिकता हासिल करने से पहले वह 12 साल से अधिक समय तक भारत में अवैध रूप से रही थीं। देश के प्रति उनका कितना लगाव होगा? मैं सोनिया जी से पूछना चाहता हूं, आप वोट चोरी की बात करती हैं।

नागरिकता लिए बिना वोट चोरी करके आप यहां रह रही थीं और आपने वोट भी डाले।' ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जब सोनिया गांधी ने अपने आगामी संस्मरण ‘बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव’ में 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस और उनकी सास व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से 1975 में लगाए गए आपातकाल का फिर जिक्र किया। किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी।

खरगे को ईद और पकवान याद आए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने के विवाद पर गिरिराज सिंह ने उन पर राहुल गांधी और गांधी परिवार के विचारों को दोहराने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा,'दिवाली पर भी खरगे ने हिंदुओं को शुभकामनाएं नहीं दीं। इसके बजाय, उन्हें ईद और उसके पकवान याद आए। उनकी टिप्पणियों ने कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति, खासकर मुस्लिम तुष्टीकरण, को उजागर कर दिया है।'

अखिलेश को अयोध्या और मथुरा जाने की चुनौती

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के राजनीतिक रुख को लेकर भी उन पर निशाना साधा और कहा, 'अखिलेश को राम मंदिर जाना चाहिए; उन्हें सद्बुद्धि मिलेगी।

लेकिन वह अपने गांव से पेट के बल रेंगते हुए भी आएं, तब भी भगवान राम उन्हें माफ नहीं करेंगे, क्योंकि उनके डीएनए पर रामभक्तों का खून लगा है।'

उन्होंने मथुरा में प्रस्तावित कृष्ण मंदिर का भी जिक्र कर कहा कि अखिलेश को मंदिर के शिलान्यास की तारीख घोषित करनी चाहिए। वह मथुरा जाना चाहते हैं, तो आएं। मथुरा में कृष्ण मंदिर के शिलान्यास की तारीख तय करें, हम उनके साथ चलेंगे।'

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।