विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90 हजार गैस उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर, जिला आपूर्ति विभाग ने लगाई रोक; केवाईसी अनिवार्य

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:48 PM (IST)

बदायूं में लगभग 90 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई है, जिसके चलते उनके सिलिंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 90 हजार उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से रोके गए।

  2. केवाईसी पूरी होने तक सिलिंडर बुकिंग और डिलीवरी नहीं होगी।

  3. फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन रोकने के लिए केवाईसी अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, बदायूं। गैस कनेक्शन की केवाइसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को इस बार सिलिंडर नहीं मिलेगा। जिला आपूर्ति विभाग की दो महीने से अपील के बावजूद जिले के करीब 90 हजार उपभोक्ताओं ने केवाइसी नहीं कराई है। विभाग ने ऐसे कनेक्शनों पर रोक लगा दी है। केवाइसी पूरी होने तक न तो गैस बुकिंग होगी और न ही सिलिंडर की डिलीवरी।

सूचना के बाद भी नहीं कराया केवाईसी

जिले में करीब सात लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 89,138 की केवाइसी अधूरी है। विभाग के अनुसार, उपभोक्ताओं को संदेश भेजे गए, गैस एजेंसियों के जरिए सूचना दी गई और अखबारों में भी जागरूक किया गया। इसके बावजूद कई उपभोक्ता केवाइसी कराने नहीं पहुंचे। पश्चिमी एशिया में युद्ध के दौरान देश में गैस आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन सामने आए

जांच में फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन सामने आए। कई कनेक्शन एक ही व्यक्ति के नाम पर थे, जबकि कुछ मामलों में मृत लोगों के नाम पर भी गैस ली जा रही थी। इसके बाद सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक केवाइसी अनिवार्य की।

गैस आपूर्ति अब सामान्य है, लेकिन केवाइसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। आपूर्ति प्रभावित होने पर सरकार ने होटल-ढाबों को गैस देना रोककर घरों और स्कूलों को आपूर्ति की थी। जांच में एक ही नाम पर कई कनेक्शन और मृत लोगों के नाम पर गैस लेने के मामले सामने आए थे।

एजेंसी जाकर करवाएं अपना केवाईसी

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी जाकर आधार कार्ड से बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं। इसमें दो से तीन मिनट लगते हैं। केवाइसी पूरी होते ही कनेक्शन फिर सक्रिय हो जाएगा और सिलिंडर बुक किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- आगरा में ग्रीन गैस बिल के नाम पर फिर लगी मोटी चपत, साइबर अपराधियों ने खाते से निकाले 10 लाख

यह भी पढ़ें- 90 हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं को झटका! आज ही कर लें यह काम वरना त्‍योहार में नहीं मिलेगा सिलिंडर