विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में ग्रीन गैस बिल के नाम पर फिर लगी मोटी चपत, साइबर अपराधियों ने खाते से निकाले 10 लाख

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 15 Oct 2026 06:39 PM (IST)

आगरा में ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक उपभोक्ता के खाते से 9.80 लाख रुपये ...और पढ़ें

ग्रीन गैस के नाम पर साइबर अपराधी अलग अलग नंबरों से फोन कर रहे हैं।

ग्रीन गैस के नाम पर साइबर अपराधी अलग अलग नंबरों से फोन कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक और उपभाेक्ता को निशाना बना लिया। एपीके फाइल डाउनलोड कराके मोबाइल हैक कर लिया। जिसके बाद खाते से 9.80 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रीन गैस के नाम पर दो महीने में साइबर अपराधी दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं को अपना शिकार बना चुके हैं।

भरतपुर हाउस निवासी गुरु प्रसाद अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि दस अक्टूबर की शाम को सवा छह बजे उनके मोबाइल पर अपरिचित नंबर से काल आया। काल करने वाले ने कहा कि वह ग्रीन गैस लिमिटेड से बोल रहा है। उनका ग्रीन गैस का बिल बकाया है, ऑनलाइन भुगतान के बहाने उनका क्रेडिट कार्ड नंबर मांगा। उन्होंने कंपनी को ऑनलाइन भुगतान का प्रयास किया जो अस्वीकृत हाे गया।

जिस पर काॅल करने वाले ने उनके वाट्सएप पर लिंक भेजा जो एपीके फाइल से संबंधित था। जिसे डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हाे गया। जिसके बाद शाम 62 मिनट में उनके खाते से 14 बार में उनके क्रेडिट कार्ड से 9.80 लाख रुपये निकल गए।

धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्हाेंने क्रेडिट कार्ड ब्लाक कराने के साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत कराई। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से जिन खातों में रकम भेजी गई है, उसके आधार पर साइबर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।