कार्तिक पूर्णिमा बीती, पर नहीं थमी ककोड़ा मेले की रौनक; इस खास परंपरा के कारण रुके हैं श्रद्धालु
ककोड़ा मेले में कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के बाद भी रौनक बरकरार है, क्योंकि श्रद्धालु 'परवा' के दिन घर लौटना शुभ नहीं मानते। बरेली और पीलीभीत समेत आसपास के जिलों से आए लोग अभी भी मेले में खरीदारी और धार्मिक अनुष्ठानों का आनंद ले रहे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन ककोड़ा मेला में घूमते और खरीदारी करते लोग। जागरण
HighLights
पूर्णिमा के बाद परवा पर घर नहीं लौटे तंबूवासी, मीना बाजार और मेले में घूमते नजर आए लोग
साल भर के इंतजार के बाद मेले में बसते हैं श्रद्धालु, जीवन की भागदौड़ छोड़ खुलकर जीते हैं पल
जागरण संवाददाता, बदायूं। ककोड़ा मेले का मुख्य स्नान मंगलवार को शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया, लेकिन मेले की रौनक अभी थमी नहीं है। अगले एक सप्ताह तक मेला गुलज़ार रहेगा और गंगा घाटों पर स्नान का सिलसिला जारी रहेगा। बरेली, पीलीभीत समेत आसपास के जिलों से आए श्रद्धालु भजन कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठानों का आनंद लेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की व्यवस्था बनाए रखी है।
मुख्य स्नान बीत जाने के बाद भी मेला परिसर में चहल पहल बनी हुई है। बुधवार को तंबू लगाकर ठहरे श्रद्धालुओं ने मेले में खूब खरीदारी की जिसके कारण पूरे दिन चहल पहल बनी रही।
तंबूवासियों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर आमतौर पर वे लोग मेला घूमने आते हैं जो केवल एक दिन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, तंबुओं में रुकने वाले श्रद्धालु मुख्य स्नान के दूसरे दिन मेला भ्रमण को प्राथमिकता देते हैं।
इसके पीछे एक अहम मान्यता और परंपरा भी जुड़ी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि पूर्णिमा के बाद पड़ने वाली परवा के दिन घर लौटना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए लोग परवा वाले दिन वापस नहीं जाते।
नतीजतन, परवा के पूरे दिन मेले और मीना बाजार में खासी रौनक रही। हालांकि भीड़ मुख्य स्नान के मुकाबले थोड़ी कम रही। लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
बरेली और दूर दराज के जिलों से आए कई श्रद्धालु सप्ताह भर तक ककोड़ा मेले में ही बसने का मन बनाकर आते हैं। उनका कहना है कि वे पूरे साल इस मेले का इंतजार करते हैं।
रोजमर्रा की भागदौड़ और तमाम परेशानियों को घर छोड़कर यहां लोग बेफिक्र होकर समय बिताते हैं और खुलकर जीते हैं। प्रशासन व जिला पंचायत ने बचे दिनों के लिए प्रकाश, सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
परवा पर घर लौटे लोग, हुई खूब खरीदारी
तंबुओं में ठहरे श्रद्धालुओं के मुताबिक, एक दिन के लिए आने वाले लोग मुख्य स्नान पर घूमते हैं। वहीं, रुकने वाले लोग दूसरे दिन मेला देखते हैं। पूर्णिमा के बाद परवा के दिन वापस न जाने की वजह से पूरे दिन मेले और मीना बाजार में चहल पहल बनी रहती है, हालांकि भीड़ अपेक्षाकृत कम होती है।
प्रशासन की व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं का उत्साह
बचे हुए दिनों के लिए प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश और यातायात की सुचारु व्यवस्था जारी रखी है। बरेली, पीलीभीत व दूरदराज से आए श्रद्धालु साल भर के इंतजार के बाद सप्ताह भर रुककर भजन-कीर्तन, अनुष्ठान और मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।