विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा तट पर बसने लगा 'तंबुओं का शहर', ड्रोन और CCTV के पहरे में सजेगा मिनी कुंभ ककोड़ा मेला

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:05 PM (IST)

बदायूं के ककोड़ा मिनी कुंभ मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी से ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. एएसपी सिटी और सीओ उझानी ने गंगा तट पर पहुंचकर देखा मेला स्थल, रास्तों से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की समीक्षा

जागरण संवाददाता, बदायूं। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से पहले पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां परखनी शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और सीओ उझानी राहुल पांडेय ने गंगा तट पर पहुंचकर मेला स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेले तक पहुंचने वाले रास्तों, सुरक्षा इंतजामों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मेला स्थल तक जाने वाले रास्तों का निर्माण और मरम्मत समय से पूरी कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

ककोड़ा मेले की तैयारियों की जानकारी लेतीं जिला पंचायत की प्रशासक वर्षा यादव व मौजूद अधिकारी व अन्य। स्रोत जिपं. कर्मी

मेले में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था समय से पूरी कराने को कहा।

यातायात व्यवस्था ऐसी रखने के निर्देश दिए, जिससे जाम की स्थिति न बने। निरीक्षण के दौरान कादरचौक थानाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बसने लगा तंबुओं का शहर, पहुंचे झूले और दुकानें

कल्पवासियों के लिए टेंट पहुंचने के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और दुकानदारों ने भी डेरा डालना शुरू कर दिया है। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए भी श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

ककोडा मेले में लगने लगीं अधिकारियों की राउटी। जागरण

मेले में चाय-पकौड़ी की दुकानों पर सुबह से ही चहल-पहल दिखाई देने लगी है। इस बार मेले में छोटे-बड़े झूलों के साथ मौत का कुआं, ड्रैगन और ब्रेक डांस जैसे मनोरंजन के साधन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मुख्य मार्गों और वीआइपी आवागमन वाले रास्तों पर भी पोल लगाए जा रहे हैं। वहीं, मार्गों को दुरुस्त करने के लिए मजदूर मिट्टी डालकर रास्ते समतल कर रहे हैं। शौचालय और मेला कोतवाली बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

झंडी पूजन से शुरू होगा मेला

शुक्रवार को जिला पंचायत की प्रशासक वर्षा यादव ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव और पुलिस अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 17 नवंबर को झंडी पूजन से पहले पानी, बिजली, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।

ककोड़ा मेले में सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते एसपी सिटी व सीओ उझानी। मीडिया सेल

उन्होंने कल्पवासियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने और लापरवाही न बरतने को कहा। जिला पंचायत की प्रशासक के अनुसार 17 नवंबर को झंडी पूजन, 23 नवंबर को औपचारिक उद्घाटन, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान और एक दिसंबर को मेले का समापन होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं वालों की बल्ले-बल्ले: फरीदपुर-दातागंज रेलवे क्रासिंग पर ₹84.23 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।