ककोड़ा मेला: बिना पानी की 'कटी धार' में स्नान की तैयारी! नरौरा से पानी नहीं छूटा तो कीचड़ में डुबकी लगाएंगे लाखों श्रद्धालु
बदायूं के ककोड़ा मेले में गंगा का जलस्तर कम होने से श्रद्धालुओं को कीचड़ में स्नान करने का डर है। ...और पढ़ें

मंदिर से तीन किलोमीटर दूर बह रही गंगा। जागरण
HighLights
गंगा को मुख्य धार को काटकर बनाई गई अलग धार, बिना जल के मुख्य स्नान कर संकट
जागरण संवाददाता, बदायूं। वो पतित पावनी गंगा जिसके नाम से पवित्रता महकती है। और जिसके जल से लोग आचमन करते हैं। वहीं गंगा ककोड़ा मेले में अपने अस्तित्व को खोती दिखाई दे रही है। दरअसल ककोड़ा मेला इस बार गंगा का मुख्य धार पर न लगकर काट कर अलग से बनाई गई गंगा की धार के तट कर लग रहा है।
जिसके जलस्तर और बहाव कम है। अगर पूर्णिमा तक जलस्तर नहीं बढ़ा तो लाखों श्रद्धालु इसी में स्नान करेंगे और कहीं न कहीं स्थिति बिगड़ जाएगी। स्थानीय लोगों ने इसपर गहरी चिंता जताई है।
जागरण की टीम ने मेला ककोड़ा पहुंची गंगा घाट पर मौजूद लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि मुख्य गंगा की धार दूसरी तरफ है। जिस धार में स्नान होता है यह धर मुख्य धर से काटकर बनाई गई है। जिसके गंगा का बहाव और जलस्तर कम है।
लोगों का कहना है कि अगर इस जल में पूर्णिमा पर स्नान हुआ तो गंगा का जल बेहद गंदा हो जाएगा। और जो श्रद्धालु इसमें स्नान करेंगे और आचमन करेंगे उनकी आस्था भी आहत होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नरौरा बैराज से अतिरिक्त पानी समय पर छोड़ दिया जाए, तो जलस्तर में सुधार हो सकता है और गंगा के बहाव में भी तेजी आ सकती है।
हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कम जलस्तर से डूबने जैसी बड़ी अनहोनी का खतरा कम रहता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और स्नान व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।
प्रशासन ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए जलस्तर बढ़ाने के लिए त्वरित प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिला पंचायत और बाढ़ खंड के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक तकनीकी टीम और जेई ने कादरचौक क्षेत्र में नाव के जरिए गंगा की उपधारा और नहर के मुहाने का गहन निरीक्षण किया।
नदी में पानी की लगातार कमी को देखते हुए ककोड़ा ग्राम पंचायत के प्रशासक ने भी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को एक पत्र प्रेषित किया है। इस पत्र के माध्यम से मुख्य स्नान से पहले गंगा नदी में पर्याप्त पानी छुड़वाने की मांग की गई है, ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्य स्नान से पहले गंगा में जल प्रवाह बढ़ाने को डीएम ने लिखा पत्र
गंगा घाट पर पर लगने वाले ककोड़ा मेला से पहले उसके जलस्तर को देखते हुए और पिछली साल जैसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए डीएम अवनीश राय ने अलीगढ़ निचली गंगा नहर के नरौरा खंड अलीगढ़, रुड़की के उत्तरी गंगा नहर खंड और बिजनौर जीएसटीवो मध्य गंगा नहर निर्माण खंड के अधिशासी अभियंताओं को पत्र जारी कर गंगा नदी में निरंतर एवं पर्याप्त जल प्रवाह बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।