गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद डिवाइडर से भिड़ी कार; एक की मौत, एक घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी।
हादसे में कार सवार जीजा सोनू की मौके पर मौत हो गई।
साले रवि दुबे घायल, उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 154 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि उनका साला घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, हापुड़ के श्यामगंज निवासी सोनू अपने साले रवि दुबे को लेने प्रयागराज गए थे। रवि दुबे मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र के जगेशरगंज गांव के रहने वाले हैं और प्रयागराज में काम करते हैं। भाईदूज के त्योहार पर सोनू उन्हें अपने साथ घर लाने के लिए गए थे। कार में सोनू का भांजा भी मौजूद था।
बताया गया कि वापसी के दौरान रास्ते का आधा सफर सोनू ने खुद कार चलाकर तय किया। इसके बाद उन्होंने कार की स्टेयरिंग अपने भांजे को दे दी। भांजा कार चला रहा था, तभी किमी संख्या 154 के पास एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सोनू और रवि दुबे घायल हो गए। सोनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रवि दुबे का उपचार कराया गया। त्योहार पर परिवार के साथ घर लौटने की खुशियां इस हादसे के बाद मातम में बदल गईं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।