विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में गुब्बारा फुलाते समय सांस की नली में फंसा, 12 साल की बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:00 AM (IST)

बदायूं में 12 वर्षीय नंदिनी की गुब्बारा फुलाते समय सांस नली में फंसने से मौत हो गई। खेलते समय हुए ...और पढ़ें

नंदिनी का फाइल फोटो

नंदिनी का फाइल फोटो

HighLights

  1. 12 वर्षीय नंदिनी की गुब्बारा फुलाते समय हुई मौत।

  2. गुब्बारा सांस नली में फंसने से बच्ची छटपटाती रही।

  3. बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह।

संवाद सहयोगी, बदायूं। जिस गुब्बारे से 12 वर्षीय नंदिनी खेल रही थी, वही जानलेवा बन गया। सोमवार को गुब्बारा फुलाने के प्रयास में गले से उतरकर सांस नली में फंस गया। वो बच्ची चंद मिनट छटपटाई, फिर हमेशा के लिए शांत हो गई। उसे तड़पता देखकर खेलने वाले बच्चे चीखने लगे। बदहवास नानी व अन्य रिश्तेदार उसे तुरंत चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, मगर तब तक देर हो चुकी थी।

सराह बरौलिया गांव में रहने वाले भुवनेश की बेटी नंदिनी एक महीने से गांव गढ़ौली में नाना रामदयाल मौर्य के घर रहने लगी थी। रविवार को उसने नाना व अन्य रिश्तेदारों के साथ दीपावली मनाई। सोमवार को वह कुछ अन्य बच्चों के साथ दरवाजे पर खेल रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार, दीपावली की सजावट के लिए लगाए गए कुछ गुब्बारे पिचक गए थे। नंदिनी उन्हें दोबारा फुलाने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान एक गुब्बारा उसके मुंह से फिसलकर गले में उतरा, फिर सांस नली में फंस गया। पहले तो नंदिनी खुद संभलने का प्रयास करती रही, मगर सफलता नहीं मिली।

इस बीच सांस रुक चुकी थी, इसलिए फर्श पर गिरकर छटपटाने लगी। अन्य बच्चों की चीख पुकार पर दौड़े नाना व अन्य लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम बीके मौर्य ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं मिली है। यदि बच्ची के स्वजन तहरीर देंगे तो प्रकरण की जांच कराई जा सकती है। गुब्बारे से नंदिनी की मौत के बाद अन्य बच्चे सहम गए।

बच्चों का रखें विशेष ख्याल

खेलते समय बच्चों पर नजर रखना जरूरी है। नंदिनी की तरह अन्य बच्चों को भी खतरे का आभास नहीं होता है। गुब्बारे, सिक्के या छोटी गोल वस्तुओं से खेलते समय बच्चे मुंह में रख लेते हें। यह खतरनाक है। ऐसी वस्तुएं मुंह से फिसलकर सांस नली में फंस जाने पर हादसे हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं के रामलीला मेले में खिलौने के दाम पर विवाद, चाकू गोदकर युवक की हत्या; भाजपा विधायक का रिश्तेदार गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।