विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: नीलगाय से टकराकर पलटी कार; एयरबैग से ड्राइवर बचा, पूर्व प्रोफेसर की मौत

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:13 PM (IST)

गंगा एक्सप्रेस-वे पर नीलगाय से टकराकर एक कार पलट गई, जिसमें चालक एयरबैग खुलने से बच गया। हालांकि, शामली से ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. शामली से प्रयागराज जाते समय वजीरगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार लगातार मौत का कारण बनती जा रही है। बुधवार रात नीलगाय से टकराकर एक कार एक्सप्रेस वे पर पलट गई, जिसमें चालक तो बाल बाल बच गया लेकिन पीछे बैठे प्रोफेसर की जान चली गई।

प्रोफेसर 62 वर्षीय अनिल कुमार गुप्ता मूल रूप से अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे लेकिन वह कई साल से शामली जिले में रह रहे थे। वहां एक डिग्री कालेज में प्रोफेसर थे और पिछले साल ही रिटायर्ड हुए थे।

वह बुधवार रात अपने ड्राइवर विनीत कुमार के साथ कार से शामली से प्रयागराज जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी कार वजीरगंज थाना क्षेत्र में पहुंची थी।

तभी अचानक गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक नीलगाय आ गई और उससे तेज रफ्तार कर टकरा गई, जिससे वह एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। टक्कर से ड्राइवर सीट का एयरबैग खुल गया।

इससे ड्राइवर विनीत कुमार को चोट नहीं आई लेकिन पीछे बैठे प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह ड्राइवर ने वाहनों को रुकवा कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल बाजीगर सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और स्वजन को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- बदायूं में 4 बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, एक नवजात ने भी तोड़ा दम; 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।