बदायूं में दोहरा हत्याकांड: लूट के बाद नानी और नाती की निर्मम हत्या, गले पर मिले चोट के निशान
बदायूं के कान्हा नगला गांव में बदमाशों ने लूटपाट के बाद एक नानी और उनके सात वर्षीय नाती की हत्या ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कान्हा नगला गांव में लूटपाट के बाद दोहरे हत्याकांड।
नानी न्याज बानो और सात वर्षीय नाती अफनान की हत्या।
मृतकों के गले पर चोट के निशान, घर से गहने गायब।
जागरण संवाददाता, बदायूं। बिनावर क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में बदमाशों ने लूटपाट के बाद नानी और उनके सात वर्षीय नाती की हत्या कर दी। शनिवार सुबह दोनों के शव घर में पड़े मिले। दोनों के गले पर चोट के निशान थे। आशंका है कि बदमाशों ने पहचान हो जाने के डर से दोनों की हत्या कर दी।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी विधवा न्याज बानो के साथ उनकी बेटी का सात वर्षीय बेटा अफ़नान रहता था। शनिवार सुबह बच्चे की मां चाय लेकर पहुंची तो दोनों को मृत अवस्था में पड़ा देखा। दोनों के गले पर चोट के निशान देखकर वह चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
कानों के कुंडल सहित कई चीजें गायब
छानबीन में पता चला कि न्याज बानो के कानों से कुंडल गायब हैं और पाजेब नीचे पड़ी हुई है। घर मे अन्य सामान भी तितर बितर है। घटना शुक्रवार रात की मानी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वारदात की सूचना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।