विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 19 हजार कारतूस तस्करी का UP कनेक्शन: बदायूं गन हाउस पर पुलिस की रेड, संचालक से पूछताछ

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:54 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 03:17 PM (IST)

बिहार में 19 हजार से अधिक कारतूसों की तस्करी का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के तार बदायूं ...और पढ़ें

दुकान में संचालक से पूछताछ करती बिहार पुलिस की टीम

दुकान में संचालक से पूछताछ करती बिहार पुलिस की टीम

HighLights

  1. मुफ्फरनगर, सीवान, सुपौल और दरभंगा समेत कई जिलों में पहुंचाई जानी थी खेप

जागरण संवाददाता, बदायूं। बिहार में 19 हजार से अधिक कारतूसों की तस्करी का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के तार बदायूं से जुड़ गए हैं। मंगलवार को बिहार पुलिस की टीम कारतूसों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने बदायूं पहुंची।

यहां रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित बदायूं गन हाउस में छापेमारी की जा रही है। इसके संचालक गुड्डू गाजी से पूछताछ चल रही है। बदायूं के एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम गन हाउस में जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 2.37.18 PM (1)

दरअसल, बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार को पटना एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कोईलवर थाना क्षेत्र में आरा-पटना एनएच पर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था।

इनके कब्जे से अलग-अलग बोर के करीब 19,200 कारतूस, एक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सारस कुमार, लल्टू कुमार और चंदन तिवारी के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 2.37.18 PM (2)

बिहार पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कारतूसों की खेप उत्तर प्रदेश के बदायूं से बिहार ले जाई जा रही थी। इन्हें मुजफ्फरपुर, सीवान, सुपौल और दरभंगा समेत कई जिलों में पहुंचाया जाना था।

अब बदायूं में छापेमारी कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारतूस किससे खरीदे गए और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: सिपाही बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा, टॉयलेट के रोशनदान से हथकड़ी संग फरार हुआ चोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।