बदायूं में स्कूल बस से टकराई बाइक: बिना हेलमेट निकले थे 4 दोस्त, 3 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में एक स्कूल बस से बाइक टकराने से तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चौथा ...और पढ़ें

अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ और स्ट्रेचर पर घायल युवक
जागरण संवाददाता, बदायूं। बिसौली क्षेत्र में मजनजुड़ी गांव के बाहर एसडीबी स्कूल की बस से बाइक टकराने पर तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक पर चार युवक सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
गांव हतसा निवासी चारों दोस्त बाइक से बिसौली आ रहे थे। अपने गांव से मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद मजनजुड़ी गांव के पास उनकी बाइक एसडीबी स्कूल की बस से टकरा गई।
हादसे में रिषभ, रोहन और नितिन की मौत हो गई, जबकि शिव कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तीन दोस्तों की मौत से उनके स्वजन में चीख-पुकार मच गई। चारों दोस्तों के एक साथ हादसे का शिकार होने से गांव में शोक का माहौल है।
