विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में जमीन और मकान खरीदना होगा महंगा, 15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे सर्किल रेट; नई दरें लागू करने की तैयारी

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:58 PM (IST)

बदायूं जिले में जमीन और मकान की खरीद-बिक्री महंगी होने वाली है, क्योंकि सर्किल रेट में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की तैयारी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बदायूं जिले में जमीन और मकान की खरीद-बिक्री महंगी।

  2. सभी छह तहसीलों में सर्किल रेट 15% तक बढ़ेंगे।

  3. नई मूल्यांकन सूची 2026 से प्रभावी होने की तैयारी।

जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले में जमीन और मकान की खरीद-बिक्री महंगी होने जा रही है। सभी छह तहसीलों में सर्किल रेट करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। नई मूल्यांकन सूची में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्तियों के मूल्य में बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

इससे जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों को पहले के मुकाबले अधिक स्टांप शुल्क चुकाना पड़ेगा। नई दरों को वर्ष 2026 में प्रभावी करने के लिए मूल्यांकन सूची तैयार कर ली गई है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
संपत्तियों के मूल्यांकन की प्रस्तावित सूची को लेकर आम लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। इसके लिए छह नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया था। स्थानीय समाचार पत्रों में भी सूचना प्रकाशित कराई गई थी, ताकि प्रस्तावित दरों में किसी तरह की विसंगति होने पर लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें।

हालांकि निर्धारित समय सीमा तक किसी भी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार या उप निबंधक कार्यालय में कोई आपत्ति या सुझाव नहीं पहुंचा। जिले के छह उप निबंधक कार्यालयों के लिए नई मूल्यांकन सूची तैयार की गई है। इनमें बदायूं सदर प्रथम, सदर द्वितीय, बिसौली, दातागंज, सहसवान और बिल्सी शामिल हैं।

सभी क्षेत्रों में करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। अब जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद नई दरें लागू करने का रास्ता साफ होगा। इससे आने वाले दिनों में जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड बनेगा शाही शादियों का नया केंद्र, राजस्थान की तर्ज पर हेरिटेज स्थलों का होगा विकास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।