विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रील्स और सोशल मीडिया की लत ने बिगाड़ा बचपन! बदायूं के सैदपुर में नाबालिग की शर्मनाक करतूत, पुलिस ने दबोचा

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:25 PM (IST)

बदायूं के सैदपुर में 16 वर्षीय किशोर ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया, जिसकी वजह उसकी इंस्टाग्राम लत ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर का मामला, 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

संवाद सूत्र, सैदपुर (बदायूं)। इंटरनेट मीडिया की लत ने एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी को दागदार कर दिया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची के घर पहुंचकर रोते हुए मां को आपबीती बताने पर पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपित किशोर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले सैदपुर कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आया था। यहां उसके पिता की ननिहाल है। पीड़ित बच्ची रिश्ते में उसकी चचेरी बहन बताई जा रही है।

परिवार के लोगों के अनुसार किशोर हर समय मोबाइल में ही लगा रहता था। वह इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालता था और फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी सक्रिय था। इंटरनेट मीडिया की लत के चलते वह न तो ठीक से स्कूल जाता था और न ही पढ़ाई पर ध्यान देता था।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे किशोर बच्ची को बहला कर अपने साथ ले गया। ट्यूबवेल के पास सुनसान जगह देखकर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की। दोपहर करीब 12 बजे बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची।

बच्ची की हालत देखकर मां ने पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। इसके बाद मां तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंची और किशोर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर अभिभावकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छोटे बच्चों के हाथ में मोबाइल और इंटरनेट मीडिया कितना खतरनाक साबित हो सकता है। दो दिन पहले शाहजहांपुर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।

यह भी पढ़ें- 19,250 कारतूसों की जब्ती से हड़कंप: UP, बिहार और हरियाणा तक फैला अवैध हथियारों का जाल, अब NIA करेगी जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।