विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुहेलखंड का मिनी कुंभ: गंगा तट पर बसा तंबुओं का शहर, 'झंडी पूजन' के साथ होगा ककोड़ा मेले का आगाज

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

रुहेलखंड का प्रसिद्ध ककोड़ा मेला मंगलवार को झंडी पूजन के साथ शुरू हो रहा है, जिसमें 24 नवंबर को मुख्य ...और पढ़ें

ककोड़ा मेला में जनप्रतिनिधियों के लिए तैयार तंबू। जागरण

ककोड़ा मेला में जनप्रतिनिधियों के लिए तैयार तंबू। जागरण

HighLights

  1. ककोड़ा मेले में इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गतिविधि पर होगी वाच टावर से नजर

  2. रात में जगमग रहेगा मेला क्षेत्र, बच्चों के लिए पहुंचे झूले और मौत का कुआं

जागरण संवाददाता, बदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां मंगलवार को झंडी पूजन के साथ औपचारिक शुरुआत हो रही है और 24 नवंबर को पहला स्नान होगा। मुख्य स्नान से पहले मेले का उद्घाटन होगा। और मुख्य स्नान से दो दिन पहले मेले में भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। जिला पंचायत प्रशासन झंडी पूजन की तैयारियों में जुटा हुआ है।

गंगा की रेती पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। रुहेलखंड के इस मिनी कुंभ यानी मेला ककोड़ा में इन दिनों गजब की रौनक और हलचल है। मंगलवार को पारंपरिक झंडी पूजन के साथ मेले का आगाज हो रहा है।

हालांकि उद्घाटन मुख्य स्नान से एक दिन पहले होगा। तब तक यह पूरा क्षेत्र एक भव्य सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी में तब्दील हो जाएगा। जिला पंचायत की देखरेख में राउटियां और तंबू तेजी से खड़े किए जा रहे हैं।

82225335

मेले के मैदान में बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनने वाले झूले और मौत का कुआं जैसे मनोरंजन के साधन पहुंच चुके हैं, जिन पर काम अंतिम चरण में है। हालांकि अभी सड़कें पूरी तरह तैयार नहीं हुई हैं और कुछ ही दुकानें सजी हैं।

मगर, अगले कुछ दिनों में यहां श्रद्धालुओं का तांता लगने वाला है। अधिकारियों के 40 से अधिक टेंट और अस्थायी मेला कोतवाली सज चुकी है, जिससे प्रशासनिक मुस्तैदी साफ झलकती है।

82225251

सुरक्षा और व्यवस्था के मोर्चे पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरे मेला परिसर में ऊंची निगरानी के लिए वाच टावर बनाए जा रहे हैं, जबकि मुख्य घाट और मुख्य प्रवेश द्वार पर विशेष चौकसी रखी जाएगी।

रात के समय पूरा मेला क्षेत्र जगमग रहे, इसके लिए सड़कों के किनारे हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार रैन बसेरे और मीडिया कवरेज के लिए एक प्रेस क्लब का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

मेले में सुरक्षा और रोशनी के विशेष इंतजाम

मेला ककोड़ा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का प्रशासन ने पुख्ता प्लान तैयार किया है। पूरे परिसर में कई स्थानों पर वाच टावर खड़े किए जा रहे हैं, जिनसे सुरक्षाकर्मी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे।

रात के अंधेरे में मेला दूधिया रोशनी से जगमग रहे, इसके लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही, ठिठुरन भरी ठंड से बचाने के लिए चार रैन बसेरे भी बनाए गए हैं।

बच्चों के मनोरंजन से सजेगा गंगा तट

गंगा तट की रेत पर केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि मेलार्थियों के भरपूर मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम है। बच्चों की पहली पसंद बनने वाले रंग-बिरंगे झूले और रोमांचक मौत का कुआं मेले में पहुंच चुके हैं।

82231552

इन्हें स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं, जिससे मेला परिसर धीरे-धीरे जीवंत और गुलजार होने लगा है।

यह भी पढ़ें- रील्स और सोशल मीडिया की लत ने बिगाड़ा बचपन! बदायूं के सैदपुर में नाबालिग की शर्मनाक करतूत, पुलिस ने दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।