Badaun: ककोड़ा मेले ने भरी रोडवेज की झोली, 22 हजार श्रद्धालुओं के सफर से हुई बंपर कमाई
बदायूं डिपो की बसों ने ककोड़ा मेले के दौरान 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा कराई, जिससे डिपो को दो लाख रुपये से ज्यादा की आय हुई। मेले में विशेष बसों का संचालन किया गया और व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर बताया गया, जिससे यात्रियों को सुविधा मिली।

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बदायूं। ककोड़ा मेले के दौरान बदायूं डिपो की बसों से 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इससे डिपो को दो लाख रुपये से ज्यादा की आय हुई।
मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डिपो ने मेला स्पेशल बसों का संचालन किया। चालक और परिचालक सुबह से देर रात तक ड्यूटी पर तैनात रहे।
रोडवेज बस अड्डे और ककोड़ा मेले के अस्थायी बस अड्डे पर कर्मचारियों की तैनाती से यात्रियों को बसें आसानी से मिलीं। बसों में कतारबद्ध तरीके से यात्रियों को बैठाया गया।
मेले के दौरान बसों का लोड फैक्टर 55 प्रतिशत रहा। श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया और कहा कि आने-जाने में अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा।
एआरएम राजेश पाठक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देकर बसें चलाई गईं। इसमें चालक-परिचालकों का विशेष योगदान रहा और निगम को दो लाख रुपये से ज्यादा की आय हुई।
यह भी पढ़ें- मिनीकुंभ ककोड़ा से विदाई: नम आंखों से उखड़ने लगे 'कुर्मियान क्षेत्र' के तंबू, जानें वापसी के पीछे की यह अनोखी परंपरा