विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बदायूं में किसान की पीट-पीटकर हत्या

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:57 PM (IST)

बदायूं के जरीफनगर में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक किसान भीमसेन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बदायूं में किसान भीमसेन की पीट-पीटकर हत्या।

  2. शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध बना कारण।

  3. आरोपी अजीत गिरफ्तार, हाल ही में जेल से छूटा था।

जागरण संवाददाता, बदायूं। जरीफनगर के गांव उस्मानपुर में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मामूली बात पर हुए विवाद में एक किसान की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर बैठे किसान पर मुहल्ले के ही युवक ने हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने से किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित दस अक्टूबर को ही जेल से छूटकर आया था। गांव उस्मानपुर निवासी 50 वर्षीय भीमसेन मंगलवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे।

सामने ही रहने वाला अजीत शराब के नशे में मुहल्ले के लोगों के साथ गालीगलौज कर रहा था। भीमसेन ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अजीत डंडा लेकर आया और भीमसेन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।

हमले में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित अजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के हाल ही में जेल से छूटकर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी देहात डा. हृदेश कठेरिया ने बताया उस्मानपुर में देर रात शराब के नशे में हुए विवाद में एक किसान की मौत हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: पहले ही दिन बोहनी को तरसे धान क्रय केंद्र, बारिश और अधूरे इंतजामों के चलते 15 दिन करना होगा इंतजार