दीपावली के अगले दिन बदायूं के इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
दीपावली के अगले दिन कुंवरगांव की लाला अमीरचंद कालोनी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।
HighLights
कुंवरगांव के इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में दीपावली के अगले दिन आग लगी।
पुलिस और दमकल विभाग ने 45 मिनट में आग पर काबू पाया।
आग से गोदाम में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान का भारी नुकसान हुआ।
संवाद सूत्र, कुंवरगांव। दिवाली के अगले दिन सोमवार देर शाम नगर स्थित लाला अमीरचंद कालोनी स्थित इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। गोदाम में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने से काफी नुकसान होने का अनुमान है। नगर निवासी अमर पोरवाल ने इस गोदाम को किराये पर ले रखा है। सोमवार देर शाम अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर बिग्रेड पहुंची और आग आसपास के मकानों तक न पहुंचे, इसके लिए एहतियातन आसपास के घरों को खाली कराया जाने लगा।
पुलिस और स्थानीय लोगों व दमकल विभाग की मदद से करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इससे कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। करीब 45 मिनट में आग बुझा दी गई। आग लगने के कारणों और गोदाम में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।