विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आज मैंने अपना काम पूरा कर लिया...', आयुष और अहान की हत्या के बाद उनकी मां से बोला था साजिद

Published: Wed, 20 Mar 2024 10:28 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2024 03:32 PM (IST)

Badaun Double Murder Case बदायूं में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली। मृतक के पिता की ओर ...और पढ़ें

'आज मैंने अपना काम पूरा कर लिया...', बदायूं हत्याकांड में दर्ज हुई साजिद व उसके भाई के खिलाफ FIR
'आज मैंने अपना काम पूरा कर लिया...', बदायूं हत्याकांड में दर्ज हुई साजिद व उसके भाई के खिलाफ FIR

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Badaun Double Murder Case) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुए डबल मर्डर केस में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

एफआइआर में मृतक के पिता की ओर से लिखा गया, 'आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि उसे पैसे की जरूरत है क्योंकि उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है। जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है और छत पर टहलने जाना चाहता है और मेरे बेटों (मृतक) को अपने साथ ले गया। उसने अपने भाई जावेद को भी छत पर बुला लिया।'

हत्या करने के बाद साजिद बोला- मेरा काम पूरा हो गया

एफआइआर में लिखा गया- 'जब मेरी पत्नी लौटी तो उसने साजिद और जावेद को हाथों में चाकू लिए देखा। साजिद ने मेरे जीवित बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की और उसे चोटें आईं। दोनों भाग रहे थे और साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है।'

इलाके में कानून- व्यवस्था सामान्य

डबल मर्डर केस में SSP बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा, "कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था। उसके घर में आना-जाना भी था।

कल शाम 7:30 बजे वे घर के अंदर गया और छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे उन पर हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वे जब जाने लगा तो भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भीड़ से निकल कर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसकी मृत्यु हो गई।"

इसे भी पढ़ें: 'सैलून वाले भैया आए और हम तीनों को चाकू से...', बदायूं में साजिद के हमले में जिंदा बचे बच्चे ने बताई पूरी वारदात

इसे भी पढ़ें: Badaun Double Murder: तंत्र-मंत्र के कारण हुआ बदायूं हत्याकांड? साजिद के मुंह पर लोथड़े लगे होने से खून पीने का अंदेशा