विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं डबल मर्डर का खुलासा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को मार डाला, मासूम ने देख लिया तो उसका भी घोंट दिया गला

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:12 PM (GMT+05:30)

बदायूं में महिला और उसके नाती की हत्या का आरोपी अजीम गिरफ्तार हो गया है। उसने छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को मारा और पहचान उजागर होने के डर से नाती की भी हत्या कर दी।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. बदायूं में दोहरे हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार, हत्या कर भाग गया था दिल्ली

  2. एक ग्रामीण के बयान से पुलिस को मिली दिशा, पूछताछ में स्वीकारा जुर्म

जागरण संवाददाता, बदायूं। कान्हा नगला गांव में महिला व उनके नाती का हत्यारोपित अजीम उर्फ आजिम मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने स्वीकारा कि छेड़छाड़ के विरोध पर महिला की हत्या की थी। उनके नाती ने घटना करते देख लिया था। वह पहचान चुका था, इसलिए उसे भी मार डाला। दोपहर को पुलिस ने अजीम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

नशे का आदी अजीम दिल्ली में रहकर सिलाई करता था। बीच-बीच में छुट्टी लेकर गांव आ जाता था। वह गांव की 52 वर्षीय महिला पर बुरी नीयत रखता था। 12 नवंबर की रात आठ बजे महिला अपने आठ वर्षीय नाती के साथ घर में थी।

पुलिस के अनुसार, उनके कमरे में घुसे अजीम ने छेड़छाड़ की तो महिला ने विरोध किया। उनके चीखने पर आरोपित ने गला दबा दिया। कुछ देर छटपटाकर उनकी सांसें थम गईं। इस बीच महिला का नाती भी कमरे में आ चुका था।

उसने अजीम को हत्या करते देख लिया, इसलिए रोने लगा था। अजीम ने उसे भी पकड़ा और गला घोटकर मार डाला। दोनों की हत्या कर उनके शव अलग-अलग चारपाई पर लिटाकर ऊपर से रजाई डाल दी। इसके बाद दिल्ली भाग गया था।

अगली सुबह उसी गांव स्थित ससुराल में रहने वाली बेटी चाय लेकर महिला के घर पहुंची। उन्होंने दरवाजा बाहर से खुला देखा तो शक हुआ। अंदर पहुंचीं तो चारपाई पर महिला व नाती के शव देखे। उस दिन अज्ञात के विरुद्ध दोहरे हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव प्रकरण की जांच कर रहे थे। उन्होंने भूमि विवाद, पारिवारिक रंजिश, रुपये के लेनदेन समेत कई बिंदुओं पर जांच की, मगर सिरा नहीं मिला।

इस बीच सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी गांव में सुराग तलाश रहे थे। उसी में एक युवक से पता चला कि घटना वाली शाम को वह महिला के घर में किसी काम से गए थे।

उस समय अजीम आया, मगर तुरंत लौट गया। उसके हाव-भाव सामान्य नहीं थे। इसी आधार पर पुलिस ने अजीम को पकड़कर पूछताछ की तो उसने घटना करना स्वीकार लिया।

जागरण ने जिन बिंदुओं को रखा, वह सब निकली सही

दोहरे हत्याकांड के बाद दैनिक जागरण ने पहले ही दिन यह वारदात प्रेम प्रसंग में होने का दावा किया था। इसके अलावा घटना में किसी करीबी के होने की बात भी लिखी थी।

इसके अलावा जागरण ने खबर में डाग स्क्वायड के द्वारा 100 मीटर के दायरे में रुक जाने पर दावा किया था कि आरोपित भी 100 मीटर दायरे में छिपा है। अब राजफाश के दौरान भी एसएसपी ने इन्हीं सभी बिंदुओं को बताया।

एसएसपी ने आरोपित का इकतरफा प्रेम होने, उसके और मतका के बीच रिश्तेदारी होने और आरोपित का घर मृतका की बेटी के घर के सामने होने की बात कही।

यह भी पढ़ें- जब बदायूं के ककोड़ा मेले की भीड़ देख दंग रह गए थे अंग्रेज अधिकारी, घोड़े पर चढ़कर खुद SP-DM करते थे गश्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।