विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्सपायर नमकीन से बनाया जा रहा था तेल, एसएसपी को मिली भनक तो प्रशासन ने 6 गोदामों पर मारा छापा

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Sat, 21 Nov 2026 07:06 PM (GMT+05:30)

एसएसपी अंकिता शर्मा को मिली शिकायत के बाद बदायूं में एक्सपायर नमकीन से तेल निकालने वाले पांच-छह गोदामों पर छापा मारा गया। 

गोदाम में निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

गोदाम में निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

HighLights

  1. एसएसपी अंकिता शर्मा को मिली थी शिकायत, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त टीम गठित कर कराई जांच

जागरण संवाददाता, बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के औरछी चौराहे पर एक्सपायर नमकीन से तेल निकालने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसएसपी अंकिता शर्मा को इस संबंध में शिकायत मिली थी। इसके बाद जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी ने संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच कराई।

शनिवार को एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में टीम ने औरछी चौराहे पर संचालित पांच से छह गोदामों पर छापेमारी की।

फैजगंज बेहटा के औरछी चौराहे पर कई गोदामों में एक्सपायर नमकीन एकत्र कर उससे तेल निकालने का काम किया जा रहा था। इस तरह तैयार किए जा रहे तेल की गुणवत्ता और उसके इस्तेमाल को लेकर शिकायत की गई थी।

मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम और एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त जांच कराने का निर्णय लिया। शनिवार को एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम गोदामों पर पहुंची।

टीम ने वहां रखे एक्सपायर नमकीन के स्टाक, तेल निकालने की प्रक्रिया और अन्य गतिविधियों की जांच की। कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालकों से भी जानकारी जुटाई गई।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर गोदामों को सील किया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में एक्सपायर खाद्य पदार्थों के कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- जब बदायूं के ककोड़ा मेले की भीड़ देख दंग रह गए थे अंग्रेज अधिकारी, घोड़े पर चढ़कर खुद SP-DM करते थे गश्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।