विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत vs पाकिस्तान: कार खींचने वाले यूपी के अदनान को पाक बॉक्सर ने दी चुनौती, आज दुबई में महामुकाबला

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:08 PM (IST)

बदायूं के अदनान अहमद और पाकिस्तान के अबूबकर शेख के बीच दुबई में 6 नवंबर को एक रोमांचक मुक्केबाजी मुकाबला ...और पढ़ें

अदनान। स्रोत स्वजन

अदनान। स्रोत स्वजन

HighLights

  1. बरेली में टाटा सफारी खींचकर अपनी असीम ताकत का लोहा मनवा चुके हैं अदनान

जागरण संवाददाता, बदायूं। इंटरनेट मीडिया पर उपजा एक चैलेंज अब दो पड़ोसी देशों के बीच रोमांचक मुकाबले में तब्दील हो चुका है। जिले के छोटे से गांव रमजानपुर के रहने वाले युवा बाक्सर अदनान अहमद और पाकिस्तान के मुक्केबाज अबूबकर शेख के बीच दुबई के पर्ल जुमेराह में छह नवंबर को ऐतिहासिक मुकाबला होने जा रहा है।

सरहद की लकीरों को पार कर इंटरनेट मीडिया से शुरू हुई यह लड़ाई अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच चुकी है, जिस पर दोनों देशों के खेल प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय अदनान अहमद विकास भवन से सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी सलमान ज़मीर के सबसे छोटे बेटे हैं।

उनकी शुरुआती शिक्षा बरेली के हार्टमैन कालेज से पूरी हुई। वर्ष 2022 में कोरोना महामारी के दौरान घर लौटने के बाद उनके जीवन में एक नया मोड़ आया।

गोवा के सहपाठी ठाकुर विवेक सिंह परमार से प्रेरणा पाकर उन्होंने फिटनेस को अपना हथियार बनाया और बाडी बिल्डिंग, बाक्सिंग तथा स्टंट की दुनिया में कदम रख दिया।

अपनी गजब की ताकत का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने बरेली के कैंट इलाके में रस्से के सहारे टाटा सफारी कार खींचकर सबको हैरान कर दिया था।

इसके बाद वर्ष 2025 में मुंबई के बैटल ग्राउंड मुकाबले में देश के प्रसिद्ध हस्तियों के बीच उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी शोहरत के बाद पाकिस्तानी बाक्सर अबूबकर शेख ने उन्हें फेसबुक पर बाक्सिंग रिंग में उतरने की खुली चुनौती दी।

अदनान ने इसे बिना किसी झिझक के स्वीकार कर लिया। अदनान के पिता सलमान जमीर ने बताया कि छह नवंबर को यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। अदनान अपने कोच के साथ सप्ताह भर पहले से दुबई पहुंच चुके हैं।

संघर्ष से शुरू हुई सफलता की कहानी

रमजानपुर गांव के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अदनान अहमद की कहानी आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। कोरोना काल में फिटनेस को करियर बनाने वाले अदनान ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी काबिलियत साबित की।

अब दुबई की मुक्का एसोसिएशन द्वारा पर्ल जुमेरा में आयोजित इस हाई प्रोफाइल मुकाबले में वे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिससे परिवार खुश हैं और बेटे के जीत की कामना कर रहा है।

दो देशों के बाक्सर तीसरे देश में होंगे आमने सामने

दुबई की चमकती हुई रिंग में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला महज एक खेल नहीं बल्कि दो सरहदों के बीच डिजिटल प्लेटफार्म से उपजा रोमांच है। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की जायेगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं में दूसरे रोडवेज बस अड्डे का काम अटका: प्रशासक नहीं दे सकते जमीन का प्रस्ताव, फंसा कानूनी पेंच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।