विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं: 4 साल की मासूम बच्ची से 62 वर्षीय बुजुर्ग ने किया था दुष्कर्म, एनकाउंटर में गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Published: Sun, 28 Jun 2026 07:17 AM (IST)

बदायूं में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के 62 वर्षीय आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. बदायूं में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला

  2. 62 वर्षीय आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

  3. आरोपित ने पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली

जागरण संवददाता, बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 जून को घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस ने बच्ची की निशानदेही के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू की। देर रात आरोपित भागने की फिराक में निकला था कि पुलिस को अलापुर भसराला मार्ग पर मिल गया।

पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपित ने फायर कर दिया

पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए रोकने की कोशिश की जिस ओर वह अमरूद की बगिया की ओर भागा और पुलिस पर फायर शुरू कर दिया। जिसमें ककराला चौकी इंचार्ज गौरव सिंह के हाथ मे गोली लगी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित के दोनों पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया, बच्ची से मिली जानकारी के बाद हुई आरोपित की पहचान

सूचना पर सीओ दातागंज राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपित को जिला अस्पताल लाया गया। जहां एसएसपी अंकिता शर्मा व एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने पहुंच कर जानकारी ली। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया आरोपित की पहचान बच्ची से मिली जानकारी के बाद हो सकी। उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें- बदायूं में दरिंदगी: घर के बाहर ताजिया देख रही 4 साल की बच्ची लापता, सुबह मक्के के खेत में मिली लहूलुहान