Move to Jagran APP

महिला पहलवानों ने दिखाया कुश्ती कौशल

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लालसा कृषक इंटर कालेज नीबी मुहब्बतपुर के परिसर में शनिवार को मंडल स्तरीय 24वां माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला व पुरुषों विभिन्न वर्ग के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 12:05 AM (IST)
महिला पहलवानों ने दिखाया कुश्ती कौशल

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लालसा कृषक इंटर कालेज नीबी मुहब्बतपुर के परिसर में शनिवार को मंडलस्तरीय 24वां माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला व पुरुषों विभिन्न वर्ग के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल महिला व पुरुष 90 पहलवानों ने अपने दांव-पेच से प्रतियोगिता को जीतने का जज्बा दिखाया। प्रतियोगिता के आरंभ में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महिला पहलवानों में 50 किलोग्राम में रागिनी यादव आजमगढ़ प्रथम स्थान पर तो शिल्पा स्वराज मऊ ने प्रतियोगिता में कुश्ती खाकर दूसरे स्थान पर रही। इसी क्रम में 53 किलोग्राम में संध्या पाल आजमगढ़, 55 किलोग्राम में सोनम यादव, 57 किलोग्राम में नेहा यादव व 59 किलोग्राम में जया विश्वकर्मा, 62 किलोग्राम में प्रिया चौहान व 65 किलोग्राम में अनुपमा ने प्रथम स्थान पाकर कुश्ती प्रतियोगिता जीत ली। जीतने वाले पहलवान मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना प्रतिभाग सुनिश्चित कर लिया है। प्रतियोगिता में 35 किलोग्राम में आजमगढ़ के आदित्य ने बलिया के आनंद को कुश्ती प्रतियोगिता में पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मऊ के पहलवान 44 किलोग्राम वजन में प्रमोद कुमार ने आजमगढ़ के अंकित को पछाड़ कर प्रथम स्थान पर रहे। इसी जनपद के 41 किलोग्राम वजन में योगेश कुमार ने आजमगढ़ के आशीष को पटकनी दी और 38 किलोग्राम वजन में मऊ के सत्यपाल पहलवान ने बलिया के पहलवान श्रवण कुमार को पछाड़ कर नंबर एक पर रहे। बलिया से आए पहलवान 75 किलोग्राम में सोनू पहलवान ने मऊ के पहलवान सुधेस कुमार को पटकनी देकर कुश्ती प्रतियोगिता जीत ली। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 20 अक्टूबर को मेरठ मंडल में आयोजित की जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अवधेश यादव ने किया। संचालन रामसजन यादव कोच ने किया। रेफरी उदयभान, शेर ¨सह, बाबूलाल, धनजी ने किया। इस अवसर पर नौशाद निसार, रामप्रवेश यादव, रामविलास प्रधान, डूबी प्रधान, सूर्यनाथ मौर्या, रामशरीक यादव, रामाश्रय राम, महेंद्र राजभर आदि थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.