Move to Jagran APP

महिलाकर्मियों को नहीं मिल रहा डीए

जागरण संवाददाता आजमगढ़ मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक रविवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:11 PM (IST)
महिलाकर्मियों को नहीं मिल रहा डीए

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। जिसमें कोविड-19 सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि कोविड-19 में महिलाकर्मियों की वैक्सीनेशन करने के बाद भी निर्धारित डीए नहीं दिया जा रहा है।

संगठन की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने कहा कि महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद के लिए और वर्ष 1986 से 1991 तक प्रशिक्षित महिलाकर्मी, जिनकी नियुक्ति 1998 के बाद हुई है। उसके संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को कई बार पत्रक दिया गया। लेकिन अभी तक कोई सूची नहीं बनी है। इससे महिलाकर्मियों में काफी आक्रोश है। इस संबंध में सीएमओ से वार्ता के संबंध में समय लिया गया है। यदि समाधान नहीं होता है तो संगठन की महिलाएं आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। प्रतिभा राय, गीता सिंह, रेखा देवी, दमयंती सिंह, इंद्रावती, राजकुमारी, संध्या त्रिपाठी, चंपा देवी, सरिता राय थीं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.