यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आजमगढ़ में रोडवेज यात्रियों को दो रुपये में मिलेगा ठंडा पानी
शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से यात्रियों को या तो पानी खरीदकर पीना पड़ता या तो प्यासे ही यात्रा करनी पड़ रही थी।

आजमगढ़ (जागरण संवाददाता)। शहर के नवनिर्मित रोडवेज में स्थापित दुकानों से सुरक्षित पेयजल जहां यात्रियों को मिलेगा वहीं इसकी कीमत भी दो रुपये निर्धारित की गई है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज पर यात्रियों को पानी के लिए कई वर्षों से जूझना पड़ रहा था।
शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से यात्रियों को या तो पानी खरीदकर पीना पड़ता या तो प्यासे ही यात्रा करनी पड़ रही थी। ऐसे में नए रोडवेज भवन में सुरक्षित पेयजल की स्थापना से यात्रियों को राहत मिलेगी।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को जनपद का सांसद बनने के बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो वर्ष पूर्व जनपद में माडल बस अड्डा बनाने की स्वीकृति हुई। रोडवेज भवन निर्माण होने से बस और यात्री दोनों सड़क पर आ गए। इसके चलते रोडवेज यात्रियों को ठहरने व पीने के लिए पानी की समस्या ज्यादा बढ़ गई थी।
चिलचिलाती धूप में लोग यात्रा करने को विवश थे। हालांकि अब ज्यादा देर नहीं एक माह में ही कर्मचारियों को नया रोडवेज भवन हस्तांतरित हो जाएगा। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ भी लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बहन को हुई देरी तो रक्षाबंधन के दिन फंदे पर लटक गया भाई
यात्रियों को दो रुपये में एक लीटर ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध रहेगा। विभाग के इस कदम को लेकर यात्रियों में खुशी की लहर है। अब यात्रियों को पीने के ठंडे पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: पिता के डांटने पर नहीं बल्कि मां के उकसाने पर की थी पिता की हत्या
