स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओमप्रकाश राजभर ने साधा निशाना, बोले- वह शंकराचार्य नहीं, सपा के नेता हैं
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शंकराचार्य का काम धर्म प्रचार है, न कि मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री की आलोचना। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सपा नेता बताया, शंकराचार्य नहीं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शंकराचार्य का काम होता है धर्म का प्रचार करना, लोगों की भलाई करना न की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करना।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात पर कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं है बल्कि समाजवादी पार्टी के नेता है।
उन्होंने याद दिलाया कि 1990 में सपा सरकार के दौरान ही शंकराचार्य पर लाठीचार्ज हुआ था। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के 'एक्का-बक्का' वाले बयान पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि हमारी तैयारियां पूरी हैं। हमें सिखाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव अपने तय समय पर ही संपन्न होंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ से समाजवादी का किला गिराने में लगा हूं। आने वाले दिनों में सपा का भ्रम टूट जाएगा। भ्रम पैदा कर चुनाव जीते हैं, और गुंडई करते हैं।
हरसिंहपुर में चल रहे श्रीराम कथा में सम्मिलित होने और आगामी 29 मार्च को जीयनपुर में होने वाली सुभासपा की महारैली की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि सगड़ी समेत पूरे जिले में एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
इस दौरान विवेक प्रजापति, दीपक प्रजापति, विपिन प्रजापति, शशिकांत रजक, विशाल रावत, गोविंद प्रजापति, राजकुमार राजू, प्रेम सोनकर, खटालु सिंह आदि रहे।
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ अस्पताल में डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, वृद्ध महिला को धक्का दिया, बेटे से मारपीट, वायरल वीडियो के बाद एक्शन