विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में पोखरे में डूबने से मजदूर की हुई मौत, घर में छाया मातम का माहौल

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:47 PM (IST)

आजमगढ़ के फिरोजपुर गांव में 40 वर्षीय मजदूर मो. हुसैन की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। काम से लौटते समय वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गए, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शव निकाला गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मजदूर मो. हुसैन की पोखरे में डूबने से मौत हुई।

  2. आजमगढ़ के फिरोजपुर गांव में हुई यह दुखद घटना।

  3. काम से लौटते समय अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिरे।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बुधवार की शाम पोखरे में डूबने से मजदूर की मौत हो गई। उसका शव पानी में उतराया मिलने की सूचना पर गांव में भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फिरोजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मो. हुसैन मजदूरी करते थे।

करीब एक सप्ताह से गांव में घर से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। वह प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह काम पर गए थे। काम समाप्त होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में पोखरे के पास गए थे, अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गए।

उन्हें पोखरे में गिरता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग बचाने के लिए पहुंचते, वह पानी में डूब चुके थे। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में रात में पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में खाद की किल्लत से किसान परेशान, अधिक कीमत वसूली पर नहीं लग रही रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।